एक्सप्लोरर

KXIPvsRPS: आज पंजाब-पुणे की जंग में साफ हो जाएगी प्लेऑफ की चौथी टीम


KXIPvsRPS: आज पंजाब-पुणे की जंग में साफ हो जाएगी प्लेऑफ की चौथी टीम

पुणे: मुंबई इंडियंस, सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकाता के क्वालीफाइ करने के बाद अब प्लेऑप की तस्वीर साफ होने में एक टीम का इंतज़ार है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आज राइजिंग पुणे सुपरजाएंट-किंग्स इलेवन पंजाब अपने आखिरी मुकाबले में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उतरेंगे. महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का यह आखिरी मौका है.


पुणे और पंजाब को अगर प्लेऑफ में जाना है तो उन्हें सिर्फ जीत ही चाहिए होगी. पुणे के इस समय 13 मैचों में 16 अंक हैं और पंजाब के 13 मैचों में 14 अंक. अगर पंजाब यह मुकाबला जीतता है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे, ऐसे में पेंच नेट रन रेट पर आकर अटकेगा, जहां पंजाब नेट रन रेट में पुणे से बाजी मार ले जाएगा.


अगर पुणे की टीम शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच जीत लेती तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई होती.


पुणे की टीम रविवार को राहुल त्रिपाठी, स्टीवन स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, महेंद्र सिंह धौनी जैसे बल्लेबाजों से सजे बल्लेबाजी क्रम से रनों की उम्मीद करेगी.


गेंदबाजी में पुणे को स्टोक्स के रहने का फायदा मिला है. अंतिम ओवरों में वह टीम के लिए काफी कारगर साबित हुए हैं. वहीं जयदेव उनादकट ने भी पिछले कुछ मैचों से टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी है.


लेग स्पिनर इमरान ताहिर का स्वदेश लौटना पुणे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. हालांकि आस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा के तौर पर उसके पास ताहिर का अच्छा विकल्प है.


दूसरी तरफ पंजाब चाहेगी कि मार्टिन गुप्टिल अपने अंदाज में बल्लेबाजी करें. मुंबई के खिलाफ पंजाब ने प्रयोग किया था और गुप्टिल के साथ मनन वोहरा के स्थान पर रिद्धिमान साहा को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया था, जिसे साहा ने बखूबी भुनाया और 93 रनों की पारी खेली.


उनके अलावा मैक्सवेल, शॉन मार्श और अक्षर पटेल ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी.


गेंदबाजी में पंजाब की टीम काफी हद तक मोहित शर्मा और संदीप शर्मा पर निर्भर करेगी.


टीमें (संभावित):


किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, डारेन सैमी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), निखिल नाइक, ईशांत शर्मा, अरमान जाफर, मार्टिन गप्टिल, रिंकु सिंह, संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप एरॉन, स्वप्निल सिंह, टी. नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरॉन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान और राहुल तेवतिया.


राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget