एक्सप्लोरर

IPL 2017: हरभजन सिंह ने RCB की जीत के हीरो गेल को किया 'सलाम'


IPL 2017: हरभजन सिंह ने RCB की जीत के हीरो गेल को किया 'सलाम

नई दिल्ली/राजकोट: क्रिस गेल और युजवेंद्र चहल के बेहतरीन खेल की मदद से लगातार तीन हार के बाद एक बार फिर आरसीबी के चेहरे पर मुस्कुराहट लौट आई. राजकोट के मैदान पर गुजरात लायंस और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले को विराट की सेना ने 21 रनों से अपने नाम कर लिया. 


क्रिस गेल की आतिशी पारी के बाद युजवेंन्द्र चहल ने लाजवाब गेंदबाज़ी करते हुए गुजरात लायंस के इस लक्ष्य को हासिल करने के सपने को चकनाचूर कर दिया. 213 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात लायंस की टीम को ब्रैंडन मैक्कलम की आतिशी 72 रनों की पारी भी जीत नहीं दिला सकी. 


आरसीबी की इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए क्रिस गेल और विराट कोहली को इस जीत का हीरो बताया. भज्जी ने इसके साथ ही क्रिस गेल को 10 हज़ार रन पूरे करने की बधाई देते हुए उन्हें सलाम भी किया. 


भज्जी ने कहा, 'टी20 क्रिकेट में 10 हज़ार रन बनाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और गेल और विराट की धुंआधार शुरूआत की वजह से ही बैंगलोर की टीम को लगातार 3 हार के बाद जीत नसीब हुई. गेल को आज रोक पाना बेहद मुश्किल था और गेल की पारी ही दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा अंतर थी.'


इसके अलावा भज्जी ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की भी तारीफ की. भज्जी ने कहा, 'युजवेंद्र चहल एक बेहतरीन गेंदबाज़ है और उन्हे देखने से भले ही वो मजबूत ना दिखते हों लेकिन उनकी कलाइयों में बहुत जान है जिसकी वजह से वो लाजवाब गेंदबाज़ी कर पाते हैं.' 


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब चहल मुंबई में भज्जी के साथ थे तब उनमें इतना इंप्रोवमेंट नहीं था अब वो और ज्यादा निखर कर सामने आए हैं.


क्रिस गेल ने आज आतिशी पारी खेलते हुए महज़ 38 गेंदों पर 77 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके भी लगाए. इसके अलावा युजवेंद्र चहल भी आरसीबी की जीत के हीरो रहे उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget