एक्सप्लोरर

IPL 2024: 2009 में दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था आईपीएल, जानें क्यों भारत में नहीं हुआ आयोजन

IPL 2024: आईपीएल 2009 का आयोजन भारत में नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका में करवाया गया था. यहां आप जान सकते हैं कि आईपीएल को शिफ्ट क्यों किया गया था.

IPL 2024: आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई, जिसका सफल आयोजन भारत में हुआ था, लेकिन उससे अगला साल यानी 2009 कुछ बदलाव अपने साथ लेकर आने वाला था. इंडियन प्रीमियर लीग का टूर्नामेंट आमतौर पर भारत में होता है, लेकिन 2009 में इस लीग का आयोजन भारत में नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका में करवाया गया था. यह टूर्नामेंट 2009 में 18 अप्रैल से 24 मई तक खेला गया था. तो आइए जानते हैं कि आईपीएल के नौवें संस्करण की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका ने क्यों की थी.

भारत के बजाय दक्षिण अफ्रीका में क्यों खेला गया था आईपीएल 2009?

आईपीएल 2009 को भारत में ना करवाने के 2 बड़े कारण थे. पहला ये कि लीग के शुरू होने के समय भारत में लोकसभा चुनाव होने वाले थे और ऐसी स्थिति में आईपीएल के मैचों के दौरान सरकार के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो जाता. टूर्नामेंट को शिफ्ट करने का दूसरा बड़ा कारण यह भी था कि साल 2009 में 3 मार्च के दिन पाकिस्तानी शहर लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में आतंकियों ने श्रीलंकाई टीम को अपना निशाना बनाया था. इस आतंकी हमले के बाद भारतीय सरकार भी आईपीएल के लिए खिलाड़ियों को पर्याप्त सुरक्षा देने में झिझक रही थी. उस समय वार्ताओं में इंग्लैंड में भी आईपीएल 2009 को करवाने की बात कही गई थी, लेकिन अंत में बड़े अधिकारियों ने लीग को दक्षिण अफ्रीका में करवाने का फैसला लिया था.

आईपीएल 2009 में कौन बना था चैंपियन?

आईपीएल 2009 के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के चार मैदानों पर खेले गए और उस समय टूर्नामेंट में 8 टीमें शामिल हुआ करती थीं. दिल्ली डेयरडेविल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और डेक्कन चार्जर्स वो 4 टीम रहीं जिन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. डेक्कन चार्जर्स ने नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ का टिकट कटाया था. उन्होंने सेमीफाइनल में दिल्ली डेयरडेविल्स को हराते हुए फाइनल में प्रवेश पाया, जहां टीम की भिड़ंत RCB से हुई. फाइनल में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स ने पहले खेलते हुए 143 रन बनाए थे, वहीं लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी RCB 20 ओवर में केवल 137 रन ही बना पाई थी.

यह भी पढ़ें: PCB: पीसीबी के नए चेयरमैन का जाग उठा देश प्रेम, कहा - देश से नहीं होगा कोई समझौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएई ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, मिली लगातार दूसरी शर्मनाक हार
यूएई ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, मिली लगातार दूसरी शर्मनाक हार
NZ वनडे सीरीज के लिए फिर बदली टीम इंडिया, BCCI ने प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए फिर बदली टीम इंडिया, BCCI का बड़ा ऐलान
'टैलेंट खराब...', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
'टैलेंट खराब', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget