एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं उस्मान ख्वाजा

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चोटिल होने वाले उस्मान ख्वाजा का अगले महीने भारत के खिलाफ शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज में खेलना भी संकट में लग रहा है.

अगले महीने भारत के खिलाफ अपने घर में होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग सकता है. पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम के स्टार खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा चोटिल हो गए हैं. इस चोट की वजह से ख्वाजा भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाले टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं.

ख्वाजा की चोट इतनी गंभीर थी कि वे पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं आए. चोट की स्कैनिंग के बाद अब तय हो गया कि उनके बांए घुटने का ऑपरेशन होगा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ घर में तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. भारत की टीम अपने दौरे की शुरूआत टी-20 मुकाबले में 21 नवंबर से करेगी जबकि सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से खेला जाएगा. वहीं वनडे मैचों की सीरीज 12 जनवरी से शुरू होगी.

ऐसे में ख्वाजा का चोटिल होना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. उस्मान की यह चोट उसी जगह बताई जा रही है जिसका कि साल 2014 में ऑपरेशन हुआ था.

इसके अलावा पाकिस्तानी टीम दूसरे टेस्ट मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 282 रनों का स्कोर किया था जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम अपनी पहली पारी में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया पर 137 रनों की बढ़त हासिल की.

दूसरी पारी में पाकिस्तानी टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल के तीसरे दिन 9 विकेट पर 400 रनों का विशाल स्कोर बनाकर पारी को घोषित कर दिया था. ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में टेस्ट मैच को जीतने के लिए 538 रनों का लक्ष्य मिला.

वहीं तीसरे दिन के स्टंप्स तक पाकिस्तान की टीम ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए 47 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का एक विकेट गिरा दिया था.

 

 

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी साझेदारी, क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ; बैथेल और डकेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी साझेदारी, क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ; बैथेल और डकेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget