एक्सप्लोरर

INDW vs ENGW Test: टीम इंडिया पहली पारी में 428 रन बनाकर हुई ऑल आउट हुई, जेमिमा समेत 4 खिलाड़ियों ने लगाए अर्धशतक

India Women vs England Women: महिला क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम 428 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

India Women vs England Women: महिला क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुंबई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया दूसरे दिन पहली पारी में 428 रन बनाकर ऑल आउट हुई. इस दौरान दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिगेज समेत चार खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए. हरमनप्रीत कौर अर्धशतक लगाने से चूक गईं. वे 49 रनों के स्कोर पर आउट हुईं. इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल और सोफी एक्लेस्टोन ने 3-3 विकेट लिए.

टीम इंडिया के लिए मैच के पहले दिन स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ओपनिंग करने आईं. इस दौरान मंधाना ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 17 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके लगाए. शैफाली ने 19 रन बनाए. शुभा सतीश और जेमिमा ने अच्छी साझेदारी निभाई. शुभा ने 76 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन बनाए. उन्होंने 13 चौके लगाए. जेमिमा ने 99 गेंदों में 68 रन बनाए. उन्होंने 11 चौके लगाए.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत अर्धशतक से चूक गईं. वे 49 रन बनाकर आउट हुईं. हरमनप्रीत ने 81 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके लगाए. यास्टिका भाटिया ने 88 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए. दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक लगाया. उन्होंने 113 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए. स्नेह राणा 30 रन बनाकर आउट हुईं. उन्होंने 73 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके लगाए. पूजा वस्त्राकर 10 रन बनाकर नाबद रहीं.

भारत के लिए शुभा और जेमिमा के बीच शतकीय साझेदारी हुई. इन दोनों ने 146 गेंदों का सामना करते हुए 115 रनों की साझेदारी निभाई. वहीं हरमनप्रीत और यास्टिका ने 116 रनों की साझेदारी निभाई.

इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल ने 3 विकेट झटके. उन्होंने 19 ओवरों में 67 रन दिए और 3 मेडन ओवर भी निकाले. एक्लेस्टोन ने भी 3 विकेट लिए. उन्होंने 26.3 ओवरों में 91 रन दिए. 5 मेडन ओवर निकाले. केट क्रॉस ने 14 ओवरों में 64 रन देकर 1 विकेट लिया. नेट सेवियर ने 11 ओवरों में 25 रन देकर 1 विकेट लिया. 

यह भी पढ़ें: IND vs SA T20: सूर्यकुमार ने तोड़ा रोहित-पांड्या का रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget