एक्सप्लोरर

INDvsSL: श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर भारत ने 3-0 से जीती सीरीज़


INDvsSL: श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर भारत ने 3-0 से जीती सीरीज़

कैंडी: रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बीच हुई 157 रनों की नाबाद साझेदारी की मदद से भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर वनडे सीरीज़ पर 3-0 से कब्ज़ा जमा लिया. श्रीलंका के खिलाफ इस जीत के साथ भारत ने वनडे में लगातार पांचवी सीरीज़ जीत भी दर्ज कर ली है.


भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है. श्रीलंका ने भारत के सामने 218 रनों का मामूली सा लक्ष्य रखा, जिसे भारतीय टीम ने 45.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.


भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने नाबाद 124 रनों शतकीय पारी खेली जबकि महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 67 रन बनाए. रोहित ने अपनी पारी में 145 गेंदों का सामना किया और 16 चौके तथा दो छक्के लगाए. धौनी ने अपनी पारी में 86 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के साथ एक छक्का लगाया. 


हालांकि इस लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही थी और उसने अपने पहले चार विकेट महज़ 61 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे. लेकिन उसके बाद रोहित और धोनी ने मैच को एकतरफा बना दिया. 


इससे पहले जसप्रीत बुमराह (27/5) के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से वंचित रखा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 217 रन ही बना पाई थी.


बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और केदार जाधव ने एक-एक विकेट लिए. श्रीलंका की तरफ से लाहिरू थिरिमाने ने सर्वाधिक 80 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पाया.


उपुल थंरगा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे चमारा कापुगेदरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. निरोशन डिकवेला (13) के साथ पारी की शुरुआत करने दिनेश चांडीमल आए थे. डिकवेला को बुमराह ने अपना पहला शिकार बनाया. वह 18 के कुल स्कोर पर बुमराह की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए. बुमराह ने 10 रन बाद कुशल मेंडिस (1) को भी पवेलियन भेज दिया.


यहां से थिरिमाने ने चंडीमल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 100 तक पहुंचा दिया. अच्छी लय में नजर आ रहे चंडीमल को पांड्या ने बुमराह के हाथों लपकावा कर उनकी 36 रनों की पारी का अंत किया.


यहां से भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट लेते रहे. थिरिमाने एक छोर पर अकेले खड़े थे. पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने एक बार फिर निराश किया. वह सिर्फ 11 रनों का योगदान दे सके. श्रीलंका का अगला विकेट थिरिमाने के रूप में गिरा. उन्हें बुमराह ने जाधव के हाथों कैच आउट कराया. थिरिमाने ने 105 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया. वह 159 के कुल स्कोर पर आउट हुए.


निचले क्रम में मिलिंदा श्रीवर्दने ने जरूर संघर्ष करते हुए 29 रन बनाए लेकिन कोई और बल्लेबाज टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में उनकी सहायता नहीं कर पाया. कप्तान कपुगेदरा 14 रन ही बना सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है आकीब नबी, जिनको बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे
कौन है आकीब नबी, जिनको बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
15 चौके, 25 छक्के, कैसे अभिषेक शर्मा ने दिन में दिखाए गेंदबाजों को तारे
15 चौके, 25 छक्के, कैसे अभिषेक शर्मा ने दिन में दिखाए गेंदबाजों को तारे
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले BCCI का एक्शन! गंभीर की कोचिंग टीम में चेंज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले BCCI का एक्शन! गंभीर की कोचिंग टीम में चेंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget