एक्सप्लोरर

INDvsSL: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी, केएल राहुल की वापसी


INDvsSL: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी, केएल राहुल की वापसीसौजन्य: AFP 


नई दिल्ली/कोलंबो: 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है. सिंघली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतने के साथ ही बदलाव किया है. पिछले टेस्ट में बुखार की वजह से टीम से बाहर रहे केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है. जबकि उनकी जगह सलामी बल्लेबाज़ी अभिनव मुकुंद को बाहर बैठना पड़ेगा. 

केएल राहुल अनुभवी बल्लेबाज़ शिखर धवन के साथ पारी की शुरूआत करेंगे. शिखर धवन ने पिछेल मुकाबले में बेमिसाल 190 रनों की पारी खेली थी. जिसकी वजह से भारत ने टेस्ट 304 रनों से अपने नाम कर लिया था. इस प्रदर्शन के लिए शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया था. 

सलामी जोड़ी के अलावा मिडिल ऑर्डर में चेतेश्वर पुजारा, कप्तान विराट कोहली और अजिंक्ये रहाणे के रूप में दमदार बल्लेबाज़ी लाइन अप है. जबकि इनके बाद रिद्धीमन साहा, आर अश्विन और दूसरा टेस्ट खेल रहे हार्दिक पांड्या भी टीम का भार उठाने के लिए सक्ष्म हैं. 

स्पिन का दारोमदार रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी पर होगा. वहीं तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था.

कोहली की टीम अपने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश में होगी. नए मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सीरीज से पहले ही कहा था कि उनकी कोशिश नंबर-1 टेस्ट टीम रैंकिंग को बरकरार रखने की होगी. उनके लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए टीम किसी भी हालत में मैच को हल्के में नहीं लेगी.

वहीं मेजबानों के लिए यह एक और मुश्किल मुकाबला होगा. पहले टेस्ट में वह भारत के सामने किसी भी क्षेत्र में टिक नहीं पाई थी और चोटों से जूझती भी दिखी थी.

पहले दिन के पहले घंटे के बाद से उसके खेल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने हार मान ली है. हालांकि इस मैच में उसके नियमित कप्तान दिनेश चंडीमल वापसी कर रहे हैं. उनके आने से टीम को मानसिक मजबूती के साथ बल्लेबाजी में धार और अनुभव मिलेगा.

श्रीलंकाई टीम में तीन बदलाव देखे गए हैं. जिनें दिनेश चांदीमल, पुष्पकुमारा और डिसिल्वा को टीम में जगह मिली है.

पहले मैच में नुवान प्रदीप ने अच्छी गेंदबाजी की थी. वह इस मैच में भी श्रीलंका की उम्मीदों का भार उठाएंगे. इसके साथ ही टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ पर टीम की गेंदबाज़ी का बड़ा जिम्मा है. 

भारतीय टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 1-0 से आगे है और इस मुकाबले को जीतकर वो सीरीज़ अपने नाम कर लेगी. जबकि अगर श्रीलंका कोलंबो टेस्ट जीतती है तो फिर दोनों टीमों के पास अंतिम टेस्ट में दम लगाना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget