एक्सप्लोरर

INDvsSA: साउथ अफ्रीका पर 8 विकेट से जीत के साथ सेमीफाइनल में टीम इंडिया


INDvsSA: साउथ अफ्रीका पर 8 विकेट से जीत के साथ सेमीफाइनल में टीम इंडिया

नई दिल्ली/ओवल: गेंदबाज़ों के लाजवाब प्रदर्शन के बाद शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन बल्लेबाज़ी की मदद से साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. 


इंग्लैंड के ओवल में खेले गए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच करो या मरो के मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. कप्तान विराट के इस फैसले को गेंदबाज़ो ने बिल्कुल सही साबित करते हुए विरोधी टीम को महज़ 191 रनों पर ऑल-आउट कर दिया. 


बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल पिच पर इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को किसी भी पल परेशानी नहीं हुई. शिखर धवन और विराट कोहली की एक और मास्टर-क्लास इनिंग से टीम इंडिया ने इस मुकाबले पर अपना कब्ज़ा जमा लिया. दोनों बल्लेबाज़ों के बीच 128 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई. जिसने मैच पूरी तरह से भारत की झोली में डाल दिया. 


191 रनों के जवाब में खेलने आई टीम इंडिया को 23 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. जिसके बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने गलती नहीं की टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. टीम इंडिया ने शिखर धवन के रूप में दूसरा विकेट गंवाया. जिसके बाद युवी के साथ मिलकर कप्तान विराट ने टीम को जीत दिलाई.


इससे पहले शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के दमपर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को महज 191 रनों पर समेट दिया. भारतीय गेंदबाज़ और फील्डर्स ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 200 रनों के अंदर ही समेत दिया. 


बेहतरीन शुरूआत के बावजूद लगातार विकेट गंवाने के सिलसिले ने ये बता दिया कि आखिर क्यों दक्षिण अफ्रीकी टीम को चोकर्स कहा जाता है. 


टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए डीकॉक और आमला ने बेहतरीन शुरूआत दी. दोनों बल्लेबाज़ों ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े. लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी में पहली बार खेलने आए आर अश्विन ने आमला को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ दिया. इसके बाद डी कॉ़क के साथ मिलकर डूप्लेसी ने टीम के स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद डीकॉक ज्यादा देर नहीं टिक सके और जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए. 


मुकाबले के अंदर असली मोड़ तब आया जब टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज़ और कप्तान एबी डीविलियर्स पांड्या की सीधी थ्रो पर रन-आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए. थोड़ी देर बाद डेविड मिलर भी गलतफहमी की वजह से रन-आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए और फिर मैच पूरी तरह से भारतीय टीम की तरफ मुड़ गया. 


टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और जसप्रित बुमराह को 2-2 विकेट मिले जबकि रविंद्र जाडेजा, आर अश्विन और हार्किद पांड्या को एक-एक सफलता मिली.


क्विंटन डिकॉक को छोड़ कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज क्रिज पर टिककर बल्लेबाज़ी नहीं कर सका. पहले विकेट लिए डिकॉक ने 72 गेंदों में 53 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget