एक्सप्लोरर

टी-20 मैच को बारिश से बचाने के लिए की जा रही है गणेश भगवान की पूजा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में मैच को बारिश से बचाने के लिए लोग मंगलवार सुबह से ही पजावनगड़ी गणपति मंदिर में पूजा करते नजर आ रहे हैं.

तिरुवनंतपुरम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में मैच को बारिश से बचाने के लिए लोग मंगलवार सुबह से ही पजावनगड़ी गणपति मंदिर में पूजा करते नजर आ रहे हैं. कई श्रद्धालु केवल एक ही आस के साथ मंदिर में नारियल फोड़ रहे हैं और वह है आज शाम ग्रीनफील्ड स्टेडियम में टी-20 मैच का सफल आयोजन.

1988 के बाद पहली बार तिरुवनंतपुरम में अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है और इसे देखने के लिए सभी उत्सुक हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला अंतिम और निर्णायक मैच नवनिर्मित ग्रीनफील्ड स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा.

पिछले दो दिनों से तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने एक दिन पहले कहा था कि मंगलवार को भी दिन में और शाम पांच बजे के बाद बारिश हो सकती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि पजावनगड़ी गणपति मंदिर एक ऐसा मंदिर है, जहां प्रार्थना के साथ नारियल फोड़ने से बारिश का आगमन रोका जा सकता है.

मंदिर पहुंचे युवाओं के एक समूह ने कहा, "यह भगवान का अपना देस (गाड्स ओन कंट्री) है और भगवान की कृपा रहेगी क्योंकि इस शहर में 30 साल के बाद पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है. यहां पिछली बार जब अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन हुआ था, तब तो वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्म भी नहीं हुआ था और न ही हमारा."

ग्रीनफील्ड स्टेडियम में बारिश के दौरान पानी को सोखने के लिए अच्छी व्यवस्था है. आयोजकों का कहना है कि अगर बारिश होती भी है, तो इसके रुकने के 10 मिनट बाद ही मैदान मैच के लिए तैयार हो जाएगा.

इस मैच के लिए अधिकांश टिकट बिक चुके हैं. 50,000 के करीब दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में 40,000 से भी अधिक टिकट बिक चुके हैं.

पिछले साल 2016 में हुए चुनाव में हार का सामना करने वाले कांग्रेस विधायक एम.ए. वाहिद के निर्वाचन क्षेत्र में इस मैच का आयोजन हो रहा है. इसे राजनीतिक मोड़ देते हुए वाहिद ने कहा कि 2012 में राज्य के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने अगर कदम नहीं उठाया होता, तो यह स्टेडियम आज सच बनकर सबके सामने नहीं होता.

तीन बार विधायक रह चुके वाहिद ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, "उस दौरान माकपा की युवा शाखा के नेतृत्व वाले वामपंथी विपक्षी कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम के निर्माण में बाधा डाली थी."

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें शाम पांच बजे स्टेडियम पहुंचेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget