एक्सप्लोरर

INDvsBAN: चैम्पियंस ट्रॉफी के प्रैक्टिस मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह से हरा चुका है भारत


INDvsBAN: चैम्पियंस ट्रॉफी के प्रैक्टिस मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह से हरा चुका है भारत

नई दिल्ली: आज चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच बर्मिंघम के ऐजबेस्टन में दोपहर 3 बजे से खेला जाना है. माना जा रहा है कि भारत इस बड़े मुकाबले में बांग्लादेश पर भारी पड़ेगा. ये बातें यूं ही नहीं कही जा रही हैं, बल्कि इसकी एक बड़ी वजह भी है.


चैम्पियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया ने बांग्लादेश को प्रैक्टिस मैच में 240 रनों से करारी शिकस्त दी थी. भारत ने इंग्लैंड में दो प्रैक्टिस मैच खेले थे, जिसमें पहले में उसने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुइस मेथड के सहारे 45 रनो से हराया था.


वहीं दूसरे प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराया था. बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्र में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था. शिखर धवन ने 67 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा दिनेश कार्तिक ने रिटायर्ड होने से पहले 77 गेंदों पर ताबड़तोड़ 94 रन बनाए थे.


मैच में सबसे ज्यादा जिस बल्लेबाज ने प्रभावित किया था, वो थे हार्दिक पांड्या. पांड्या ने सिर्फ 54 गेंदों पर 4 छक्के और 6 चौके की मदद से 80 रनों की तूफानी पारी खेली थी. रवींद्र जडेजा ने भी 32 रन बनाए थे. मैच में भारत ने बांग्लादेश के सामने 325 रनों का लक्ष्य रखा था. 


बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का कोई भी बल्लेबाज 25 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका. भुवनेश्वर कुमार ने 5 ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट और उमेश यादव ने 5 ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे. इनके अलावा मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और जडेजा ने भी एक एक विकेट हासिल किए थे.


भारत के इस प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि बांग्लादेश की टीम आज के मैच में कोई बड़ा उलटफेर करने में सफल हो पाएगी. 


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget