एक्सप्लोरर

जब पाकिस्तान को हराकर पहली बार एशिया कप की विजेता बनी थी टीम इंडिया

टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज सुरेंद्र खन्ना ने एशिया कप के सफर को बयां किया है. ऐतिहासिक जीत में सुरेंद्र खन्ना का अहम योगदान रहा था.

इंडियन क्रिकेट टीम ने 13 अप्रैल 1984 को सुनील गावस्कर की अगुवाई में पाकिस्तान को हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. खिताबी जीत का हिस्सा रहे पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सुरेंद्र खन्ना ने ऐतिहासिक जीत की यादों को ताजा किया है. भारत ने यह टूर्नामेंट एक साल पहले टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले कपिल देव के बिना खेला था. वह तब शारजाह में थे लेकिन उन्हें घुटने के आपरेशन के लिये इंग्लैंड जाना था.

1984 के एशिया कप में भारत ने जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया था. पहले मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को दस विकेट से हराया. भारत ने मदनलाल, चेतन शर्मा और मनोज प्रभाकर की शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका को 96 रन पर ढेर कर दिया. टीम इंडिया का हिस्सा रहे विकेटकीपर खन्ना ने बताया कि किरमानी के स्थान पर उन्हें टीम में जगह मिली थी.

खन्ना ने कहा, ''मैं 1979 विश्व कप के बाद वापसी कर रहा था और इसलिए मेरे लिये यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण था. मैं वापसी के बाद पहले मैच में ही मैन आफ द मैच बना तो पूरी टीम ने उसका जश्न मनाया. इनमें कपिल भी शामिल था.''

सुरेंद्र खन्ना बने जीत के हीरो

भारत का सामना फाइनल में पाकिस्तान से था. भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 46 ओवरों में चार विकेट पर 188 रन बनाये. सलामी बल्लेबाज खन्ना ने फिर से अपने बल्ले का कमाल दिखाया और 56 रन बनाये. उनके अलावा संदीप पाटिल ने 43 और गावस्कर ने नाबाद 36 रन बनाये. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 39.4 ओवर में 134 रन पर आउट हो गई. रोजर बिन्नी और रवि शास्त्री ने तीन-तीन विकेट लिये जबकि चार बल्लेबाज रन आउट हुए.

खन्ना ने कहा, ''पिच पर काफी घास थी और बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. हम कपिल के बिना खेल रहे थे लेकिन हमें पता था कि अपने स्कोर का बचाव करने में सफल रहेंगे. हम पहले एशिया कप में ही चैंपियन बन गये थे. गावस्कर ने जब ट्राफी उठायी तो वह हमारे लिये यादगार पल था. मुझे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था, मेरे क्रिकेट करियर का यह महत्वपूर्ण क्षण था.''

एशिया कप की बात है तो भारत अब तक रिकार्ड सात बार यह टूर्नामेंट जीत चुका है. इस बीच 2016 में इसे टी20 टूर्नामेंट के रूप में आयोजित किया गया. अगला एशिया कप इस साल सितंबर में खेला जाना है लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं.

लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही IPL सीजन 13 को भी अगले आदेश तक किया गया रद्द, गांगुली कल देंगे ऑफिशियल अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने MI के प्लान को बताया गलत!, रोहित शर्मा पर जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
इरफान पठान ने MI के प्लान को बताया गलत!, रोहित शर्मा पर जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का किसे मिल रहा सबसे ज्यादा पैसा?
रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का किसे मिल रहा सबसे ज्यादा पैसा?
KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? कोच अभिषेक नायर ने रिप्लेसमेंट पर किया बड़ा खुलासा
KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? कोच अभिषेक नायर ने रिप्लेसमेंट पर किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget