एक्सप्लोरर

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की सरजमीं पर रचा इतिहास, पहले वनडे में दी करारी शिकस्त

भारतीय टीम को जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 48.2 ओवरों में हासिल कर लिया.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथैम्प्टन में खेले गए पहले वनडे मैच को चार विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ भारत ने मेजबान इंग्लैंड को शिकस्त देते हुए इंग्लैंड की सरजमीं पर इतिहास रच दिया है.

भारतीय टीम को जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 48.2 ओवरों में हासिल कर लिया. इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है. यह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है.

भारतीय महिला टीम ने वनडे फॉर्मेट में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज की है, लेकिन यह मुकाबला साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था.

साउथैम्प्टन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले की बात करें, तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए छह विकेट गंवाकर 258 रन बनाए.

मेजबान टीम 20 के स्कोर तक सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी. यहां से एम्मा लैंब ने कप्तान नैट साइवर-ब्रंट के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की.

लैंब ने 50 गेंदों में चार चौकों की मदद से 39 रन बनाए, जबकि ब्रंट ने 52 गेंदों मे 41 रन की पारी खेली. टीम ने 97 के स्कोर तक इन दोनों बल्लेबाजों के भी विकेट गंवा दिए.

इसके बाद सोफिया डंकले ने एलिस डेविडसन रिचर्ड्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 106 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्कोर की ओर पहुंचाया. डंकले 92 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 83 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि रिचर्ड्स ने 73 गेंदों में 53 रन की पारी खेली. इनके अलावा सोफी एक्लेस्टोन 23 रन बनाकर नाबाद रहीं.

मेहमान टीम के लिए स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने दो-दो शिकार किए, जबकि अमनजोत कौर और श्री चरणी को एक-एक सफलता हाथ लगी.

इसके जवाब में भारत ने 10 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज कर ली. प्रतिका रावल ने स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन जुटाए. मंधाना 28 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि प्रतिका ने 36 रन की पारी खेली.

भारतीय टीम 124 के स्कोर तक अपने चार बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी. यहां से जेमिमा रोड्रिगेज ने दीप्ति शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया.

रोड्रिगेज 54 गेंदों में 48 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद दीप्ति शर्मा ने 64 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई. इंग्लैंड की ओर से चार्ली डीन ने दो विकेट अपने नाम किए, जबकि लॉरेन बेल, सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन फाइलर ने एक-एक विकेट चटकाया.

भारत ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। सीरीज के शेष मुकाबले 19 और 22 जुलाई को खेले जाने हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget