एक्सप्लोरर

Kuldeep Yadav: वर्ल्ड कप के बीच कुलदीप यादव बने डिलीवरी ब्वॉय? भारतीय स्पिनर ने पूछा- क्या ऑर्डर किया था...

World Cup 2023: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन फॉर्म में दिख रही है. लेकिन इसी बीच टीम के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव डिलीवरी ब्व्यॉय के रूप में नज़र आए.

Indian Spinner Kuldeep Yadav: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप में जलवा बिखेर रहे हैं. उन्होंने अपनी फिरकी से पिच पर बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया. भारतीय स्पिनर ने शानदार प्रदर्शन डिलीवर किया. लेकिन इसी बीच क्या कुलदीप डिलीवरी ब्वॉय बन गए? कुलदीप यादव ने सोशल मीडिया पर खुद पूछा कि क्या ऑर्डर किया था. तो आइए जानते हैं क्या पूरा माजरा.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने कुलदीप यादव को टैग करते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें डिलीवरी ब्वॉय का नाम ‘कुलदीप यादव’ दिख रहा है. स्क्रीनशॉट में लिखा दिख रहा है, “कुलदीप यादव आपका ऑर्डर डिलीवर करने के लिए रास्ते में हैं.” यूज़र ने इसको कैप्शन देते हुए लिखा, “भाई कुलदीप यादव आप ऑफ पिच भी डिलीवर कर रहे हैं.?” इसके आगे हंसने वाला इमोजी का इस्तेमाल किया गया और इस पोस्ट में कुलदीप यादव को टैग भी किया गया. 

इस पर खुद कुलदीप यादव की ओर से रिप्लाई किया गया. भारतीय चाइनामैन गेंदबाज़ ने हंसते हुए पूछा, “क्या ऑर्डर किया था भाई?” कुलदीप यादव के रिप्लाई पर फैंस ने बड़े ही दिलचस्प रिएक्शन दिए. एक यूज़र ने लिखा, “न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 विकेट हॉल.” एक दूसरे यूज़र ने लिखा, “उसने वर्ल्ड कप ट्रॉफी ऑर्डर की है. उम्मीद है कि आप डिलीवर करेंगे.” वहीं एक और यूज़र ने लिखा, “हैट्रिक ऑर्डर की थी भाई, कल तक आ जाएगी ना?”

वर्ल्ड कप में ऐसी घूमी कुलदीप फिरकी 

बतौर मुख्य स्पिनर कुलदीप ने भारत के लिए विश्व कप 2023 के सभी 9 लीग मैच खेले. 9 मैचों में उन्होंने 22.29 की औसत से 14 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 4.15 की इकॉनमी से रन खर्चे.

गौरतलब है कि टीम इंडिया टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवंबर, बुधवार को खेलेगी. इस मुकाबले को जीत टीम इंडिया लगातार जीत हासिल करते हुए फाइनल में जाना चाहेगी. 

 

ये भी पढ़ें...

Adam Gilchrist Birthday: वर्ल्ड कप फाइनल में 1 शतक और 2 फिफ्टी; बड़े मौकों पर खूब चलता था एडम गिलक्रिस्ट का बल्ला, गजब हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget