एक्सप्लोरर

परिवार सहित CM भगवंत मान से मिले शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह, जानें क्या हुई बात?

Shubman Gill Meets CM Bhagwant Mann: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले.

Shubman Gill Arshdeep Meets Bhagwant Mann: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैचों के लिए दुबई रवाना हो जाएगी. हालांकि टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है. इस बीच बड़ा टूर्नामेंट खेलने से पहले शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने जा पहुंचे हैं. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ तस्वीर साझा की हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों भारतीय खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट्स में अच्छा करने की शुभकामनाएं भी दीं.

दोनों भारतीय क्रिकेटर बीते गुरुवार सीएम भगवंत मान से मिले. मुख्यमंत्री ने अर्शदीप और गिल के टैलेंट और भारतीय टीम के प्रति उनके योगदान की तारीफ की. जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट आयोजित होने वाला है, उसके लिए भी सीएम ने दोनों क्रिकेटरों को शुभकामनाएं दी हैं. भगवंत मान ने यह भी कहा कि पूरे देश को गिल और अर्शदीप पर गर्व है.

बहुत जबरदस्त लय में हैं शुभमन गिल

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुभमन गिल का बढ़िया फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है. उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 मैचों में दो फिफ्टी और एक शतक समेत 259 रन बनाए थे. उन्होंने सीरीज के आखिरी मैच में 112 रनों की शतकीय पारी खेली, जो उनके वनडे करियर का सातवां शतक भी रहा. उन्होंने 7 शतकों का आंकड़ा केवल 50 वनडे पारियों में छू लिया है. दूसरी ओर अर्शदीप सिंह की बात करें तो टी20 मैचों में लाजवाब प्रदर्शन के बाद उन्हें वनडे टीम में भी जगह मिली है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक ही वनडे मैच खेला, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए थे.

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत कब खेलेगा पहला मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगी. टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को चिर पतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा. टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड से खेलेगी. हाइब्रिड मॉडल के कारण भारतीय टीम के सारे मैच दुबई में खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

भारतीय खिलाड़ी ने खुलेआम उड़ाई नियमों की धज्जियां! BCCI को चुकानी पड़ी भारी कीमत; जानें मामले की डिटेल्स

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026: रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 6 हजार रन
IPL 2026: रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 6 हजार रन
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
'आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं', एमआई के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई
'आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं', एमआई के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई
29 छक्के और 36 चौके, हाई-प्रोफाइल मुकाबले में RCB की आसान जीत, 240 चेज करने में MI का निकला दम
29 छक्के और 36 चौके, हाई-प्रोफाइल मुकाबले में RCB की आसान जीत, 240 चेज करने में MI का निकला दम

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने सऊदी अरब में तैनात किए F-16 और JF-17 फाइटर जेट्स, ईरान युद्ध के बीच शहबाज-मुनीर ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
PAK ने सऊदी में तैनात किए F-16 और JF-17, ईरान युद्ध के बीच शहबाज-मुनीर ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
Noida Phase 2 Protest Live: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर श्रमिक आक्रामक, DND, 62, समेत कई रास्तों पर भारी ट्रैफिक, मंत्री बोले- राजनीति हो रही
LIVE: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर श्रमिक आक्रामक, DND, 62, समेत कई रास्तों पर भारी ट्रैफिक, मंत्री बोले- राजनीति हो रही
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने वर्ल्डवाइड पार किया 3 हजार करोड़ का आंकड़ा, खुशी से झूमी 'यालिना', पोस्ट में लिख दी ऐसी बात
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने वर्ल्डवाइड पार किया 3 हजार करोड़ का आंकड़ा, खुशी से झूमी 'यालिना'
'डील सिर्फ कुछ ही इंच दूर थी, लेकिन...', ईरान के विदेश मंत्री ने बताया पाकिस्तान में कैसे अचानक बिगड़ गई बात
'डील सिर्फ कुछ ही इंच दूर थी, लेकिन...', ईरान के विदेश मंत्री ने बताया PAK में कैसे अचानक बिगड़ गई बात
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Sonia Gandhi on Women Reservation: महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन है असली मुद्दा... सोनिया गांधी ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन है असली मुद्दा... सोनिया गांधी ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
Kitchen Garden: किचन गार्डन में ऐसे उगा सकते हैं आंवले का पौधा, चटनी बनाने की दूर हो जाएगी टेंशन
किचन गार्डन में ऐसे उगा सकते हैं आंवले का पौधा, चटनी बनाने की दूर हो जाएगी टेंशन
Autoimmune Disease Symptoms: थकान और जोड़ों के दर्द को न लें हल्के में, आंतों से शुरू हो सकती है ये बीमारी
थकान और जोड़ों के दर्द को न लें हल्के में, आंतों से शुरू हो सकती है ये बीमारी
Embed widget