एक्सप्लोरर

भारतीय खिलाड़ी ने खुलेआम उड़ाई नियमों की धज्जियां! BCCI को चुकानी पड़ी भारी कीमत; जानें मामले की डिटेल्स

BCCI New Policy: बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को नए नियमों का पालन करने का आदेश दिया है. मगर ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक भारतीय खिलाड़ी ने खूब नियमों का उल्लंघन किया था.

BCCI New Rules Policy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले अपडेट सामने आया है कि BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को नई नियमावली थमा दी है. बताया गया है कि नई गाइडलाइंस को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और नए नियमों को लेकर BCCI के अधिकारियों ने बहुत गंभीर रवैया अपनाया है. इस बीच एक और खुलासा हुआ है कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कुछ खिलाड़ियों ने बोर्ड द्वारा मिले विशेषाधिकारों का दुरुपयोग किया था. इन प्लेयर्स द्वारा बहुत अधिक खर्चा हुआ, जो लाखों में पाया गया है.

दैनिक जागरण में छपी एक रिपोर्ट अनुसार एक खिलाड़ी, जिसकी पहचान को गुप्त रखा गया है. यह प्लेयर 27 बैग लेकर ऑस्ट्रेलिया गया था, जो लिमिट से बहुत अधिक था. इससे भी हैरत में डालने वाली बात यह है कि इन 27 थैलों में इस खिलाड़ी के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्य, पर्सनल स्टाफ के बैग भी शामिल थे. ये सभी लोग इस भारतीय खिलाड़ी के साथ पूरे टूर पर घूमे थे. इन सभी थैलों का वजन 250 किलोग्राम से अधिक पाया गया, जिसकी कीमत BCCI को चुकानी पड़ी थी.

नियमों का उल्लंघन

इन थैलों में 17 बैट रखे हुए थे, इसके अलावा खिलाड़ी और उसके परिवार का समान भी इन 27 थैलों में पैक किया गया था. BCCI की पॉलिसी कहती है कि खिलाड़ियों, उनके परिवार और पर्सनल स्टाफ को अपना समान खुद संभालना होता है, लेकिन निशाने पर आए इस प्लेयर ने सभी नियमों का उल्लंघन कर डाला है. मजबूरन बीसीसीआई को सामान भारत से ऑस्ट्रेलिया ले जाने और ऑस्ट्रेलिया से वापस लाने के लिए भारी बिल चुकाना पड़ा था.

अन्य खिलाड़ियों ने भी तोड़े नियम

इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, उसका पूरा परिवार ऑस्ट्रेलियाई दौरे के समय हर एक मौके पर उसके साथ था. इस कारण अन्य खिलाड़ियों को परेशानी हुई. कुछ खिलाड़ियों ने तो इस प्लेयर को फॉलो करते हुए खुलेआम बीसीसीआई के नियमों का उल्लंघन किया था. अब BCCI ने सख्त कार्यवाई करते हुए नए नियम लागू कर दिए हैं, जिनके तहत कोई खिलाड़ी विदेशी दौरे पर 150 किलोग्राम से अधिक सामान नहीं ले जा सकता.

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy: पाकिस्तान की बखिया उधेड़ देंगे भारत के ये तीन खिलाड़ी, अब तक दमदार रहा है रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली के नाम हुई ऑरेंज कैप, दावेदारों में रजत पाटीदार भी शामिल; जानें पर्पल कैप पर किसका कब्जा?
विराट कोहली के नाम हुई ऑरेंज कैप, दावेदारों में रजत पाटीदार भी शामिल; जानें पर्पल कैप पर किसका कब्जा?
IPL 2026 RCB vs LSG: 29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो
29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो
इस बड़ी बीमारी के चपेट में विनोद कांबली, सचिन ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ; जानें क्या है अपडेट
इस बड़ी बीमारी के चपेट में विनोद कांबली, सचिन ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: भयंकर गर्मी और चलेगी लू, यूपी में 42 डिग्री तक पहुंच पारा, दिल्ली समेत देश में मौसम कैसा, कहां होगी बारिश?
भयंकर गर्मी और चलेगी लू, यूपी में 42 डिग्री तक पहुंच पारा, दिल्ली समेत देश में मौसम कैसा, कहां होगी बारिश?
यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरू, बांदा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लखनऊ से नोएडा तक बुरा हाल
यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरू, बांदा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लखनऊ से नोएडा तक बुरा हाल
US Iran War News Live: भारत को झटका! अमेरिका ने रूस-ईरान से तेल खरीद की छूट बढ़ाने से किया इनकार
Live: भारत को झटका! अमेरिका ने रूस-ईरान से तेल खरीद की छूट बढ़ाने से किया इनकार
'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और इसलिए...', विराट कोहली ने दे दिया फैन्स के लिए बड़ा बयान
'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और इसलिए...', विराट कोहली ने दे दिया फैन्स के लिए बड़ा बयान
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोमा में एडमिट भारतीय सेना के जवान से पत्नी चाहती है संतान, याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला- 'यह उनका...'
कोमा में एडमिट भारतीय सेना के जवान से पत्नी चाहती है संतान, याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला- 'यह उनका...'
क्या मरा हुआ व्यक्ति भी सुन सकता है बातें, मौत के बाद कितनी देर तक सक्रिय रहता है इंसानी दिमाग?
क्या मरा हुआ व्यक्ति भी सुन सकता है बातें, मौत के बाद कितनी देर तक सक्रिय रहता है इंसानी दिमाग?
CBSE Class 10 Results 2026: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 पर बड़ा असर, जानें टू-एग्जाम सिस्टम से क्या होगा बदलाव?
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 पर बड़ा असर, जानें टू-एग्जाम सिस्टम से क्या होगा बदलाव?
Embed widget