एक्सप्लोरर

Watch: शादी के बाद दूसरी पारी के लिए पूरी तरह तैयार मुकेश कुमार, वायरल हो रहा दिलचस्प वीडियो

Mukesh Kumar: मुकेश कुमार शादी के बाद दूसरी पारी के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक दिलचस्प वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है.

Mukesh Kumar Viral Video: भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार ने हाल ही में शादी की है. वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के दौरान शादी के बंधन में बंधे थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज़ के बीच में शादी करने वाले मुकेश कुमार वापस लौटे और उन्होंने श्रंखला के आखिरी मुकाबले खेले. अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो शादी के बाद दूसरी पारी को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं. 

वीडियो में मुकेश कुमार मीडिया से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. भारतीय पेसर ने किसी बात का जवाब देते हुए कहा, “अच्छा महसूस हो रहा है और जिनके साथ शुरुआत से रहा हूं, उन्हीं के साथ मैंने आज दूसरी पारी शुरू की है और मैच भी आगे मैं अच्छा खेलूंगा, इनके साथ.” इतना कहते ही मुकेश के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है.

इसके आगे मुकेश ने साउथ अफ्रीका दौरे की तैयारी को लेकर बताया, “उसके लिए तैयारी चल रही है. हमारे जितने भी कोच हैं, कल बैंगलोर में मिलेंगे. हम लोग वहां से फ्लाइट पकड़कर जाएंगे. वहां जो होगा दक्षिण अफ्रीका में हम लोग रणनीति तैयार करेंगे. वहां का विकेट और पिच देखेंगे.” ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज़ के दौरान का है. 

बता दें कि मुकेश कुमार दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तीनों सीरीज़ (टेस्ट, वनडे और टी20) में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. मुकेश के अलावा रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर भी इसी लिस्ट में शुमार हैं, जो तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज़ में भारत का हिस्सा हैं. 

अब तक ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर 

मुकेश अब तक अपने करियर में 1 टेस्ट, 3 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. इकलौते टेस्ट में उन्होंने 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 4 विकेट अपने खाते में डाल लिए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में वे 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. मुकेश ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs SA 1st T20: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में खेला जाएगा मैच, पढ़ें यहां किसका पलड़ा रहा है भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget