एक्सप्लोरर

IND Vs NZ: टीम इंडिया ने फाइनल के लिए प्रैक्टिस शुरू की, BCCI ने जारी किया वीडियो

IND Vs NZ: इंडियन क्रिकेट टीम 3 जून को ही इंग्लैंड पहुंच गई थी. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लागू बेहद सख्त प्रोटोकॉल की वजह से खिलाड़ियों को ग्रुप में प्रैक्टिस करने की इजाजत नहीं मिली थी.

IND Vs NZ: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से इंग्लैंड के साउथैम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है. टीम इंडिया ने फाइनल से पहले गुरुवार को यहां एजियस बाउल से सटे मैदान पर पहली बार समूह में अभ्यास किया. भारतीय खिलाड़ी तीन जून को फाइनल मैच खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंचे थे.

यह पहला मौका था जबकि खिलाड़ियों को अपने साथियों के साथ मैदान पर उतरने की अनुमति दी गयी. इससे पहले ब्रि​टेन पहुंचने के बाद उन्हें तीन दिन तक कड़े पृथकवास पर रहना पड़ा था जबकि बाद में वे अलग अलग समय में जिम्नेजियम जाते थे या मैदान पर अभ्यास के लिये आते थे.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अभ्यास सत्र का संक्षिप्त वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है. बीसीसीआई ने लिखा,  ''हमने पहली बार समूह में अभ्यास किया और सभी उत्साहित थे. डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये भारतीय टीम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं.'' 

सिराज को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह

खिलाड़ियों ने नेट पर पूरा समय बिताया और विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने पर्याप्त समय तक बल्लेबाजी की. गेंदबाजों ने भी जमकर पसीना बहाया. सभी मुख्य गेंदबाजों इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया. नेट प्रैक्टिस सेशन के बाद फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने खिलाड़ियों को कैच की प्रैक्टिस करवाई.

बता दें कि टीम इंडिया ने फाइनल के लिए प्लेइंग 11 पर काम करना भी शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीम इंडिया प्लेइंग 11 में मोहम्मद सिराज को मौका दे सकती है. जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ईशांत शर्मा को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है. इसके अलावा रवींद्र जडेजा और अश्विन का खेलना पूरी तरह से तय है.

French Open: नडाल और जोकोविच सेमीफाइनल में भिड़ेंगे, लाल बजरी के 'बादशाह' का पलड़ा है भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
6,000 sq ft...टेम्प्रेचर कंट्रोल स्विमिंग पूल... ऐसा है रोहित शर्मा का लग्जरी अपार्टमेंट
6,000 sq ft...टेम्प्रेचर कंट्रोल स्विमिंग पूल... ऐसा है रोहित शर्मा का लग्जरी अपार्टमेंट
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह! आया चौंकाने वाला अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह! आया चौंकाने वाला अपडेट

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget