एक्सप्लोरर

Viswanathan Anand: ब्लिट्ज टूर्नामेंट में विश्वनाथन आनंद की जीत, विश्‍व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराया

विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) कुल मिलाकर नौ मैचों में आनंद ने तीन जीते, चार गेम ड्रॉ किए. जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

Viswanathan Anand & Carlson Blitz: भारतीय शतरंज दिग्‍गज विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) ने नॉर्वे शतरंज चैंपियनशिप के 10वें सीजन से पहले एक दिवसीय ब्लिट्ज टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी कार्लसन ब्लिट्ज को हरा दिया है. इस मैच में आंनद सफेद मोहरों के साथ खेल रहे थे. एक वक्त ऐसा लग रहा था कि मैच ड्रा हो जाएगा. लेकिन कार्लसन ने कुछ जबरदस्ती करने की कोशिश की और मुश्किल में पड़ गए. इसके बाद कार्लसन 43वें राउंड में विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) से हार गए.

इससे पहले नॉर्वे शतरंज उत्सव के मुख्य कार्यक्रम के लिए जोड़ी तय करने के लिए सिंगल राउंड-रॉबिन ब्लिट्ज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था.

विश्वनाथन आनंद ने 3 मैच जीते

नॉर्वे शतरंज उत्सव के मुख्य कार्यक्रम के लिए जोड़ी तय करने के लिए सिंगल राउंड-रॉबिन ब्लिट्ज टूर्नामेंट में 10 प्रमुख खिलाड़ी थे. भारतीय शतरंज दिग्‍गज विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) कुल मिलाकर नौ मैचों में आनंद ने तीन जीते, चार गेम ड्रॉ किए. जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. दरअसल, भारतीय शतरंज दिग्‍गज विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) के लिए यह ओवर-द-बोर्ड शतरंज टूर्नामेंट आनंद के लिए इस साल का पहला टूर्नामेंट है. इससे पहले हाल ही में पोलैंड में सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट का रैपिड सेक्शन जीता था, जो ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है.

ये 10 खिलाड़ी हैं शामिल

गौरतलब है कि 10 खिलाड़ियों के आयोजन में कार्लसन, वेस्ले सो, गिरी, मामेद्यारोव, अजरबेजान के तेमुर रादजाबोव, फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव, बुल्गारिया के वेसेलिन टोपालोव, चीन के वांग हाओ और नॉर्वे के आर्यन तारी शामिल हैं. बताते चलें कि नॉर्वे शतरंज उत्सव के मुख्य टूर्नामेंट में प्रत्येक राउंड में, खिलाड़ियों के पास 40 चालों के बाद 10 सेकंड की वृद्धि के साथ खेल को पूरा करने के लिए 120 मिनट का समय होगा.  इस आयोजन में कुल 2,500,000 नॉर्वेजियन क्रोन (लगभग 2.06 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि शामिल है, जिसमें विजेता को 750,000 एनओके (लगभग 61.88 लाख रुपये) मिलेंगे.

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: 'किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन को उसके आंकड़े से नहीं आंकना चाहिए'- अर्शदीप सिंह

Mohammad Azharuddin: हनुमा विहारी पर अजहरूद्दीन का बड़ा बयान, कहा- 50-60 रन से नहीं चलेगा काम, बनाना होगा बड़ा स्कोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget