एक्सप्लोरर

Rohit Sharma PC: 'अभी तक सब अच्छा रहा, कल भी रहेगा...', फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन मुद्दों पर बोले रोहित शर्मा

IND vs AUS Final: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े खुलासे किए हैं.

Rohit Sharma PC Before IND vs AUS Final: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े खुलासे किए हैं. भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया को लेकर कहा कि उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले आठ मैच जीते हैं. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि इस विश्व कप की 2 साल पहले से तैयारी हो रही है. 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमें उनके प्रभावी होने से कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने अपने आखिरी 8 मै जीते हैं. ये अच्छा मुकाबाल होगा और दोनों टीमें खेलने के काबिल हैं. हिटमैन ने कहा कि ये मेरा सबसे बड़ा मूमेंट है. मैं 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखते ही बड़ा हुआ हूं.

हमें इस बात पर ध्यान देना है कि ज़रूरी क्या है. बहुत फोकस और टाइम इस बात को दिया गया है कि हमें उसी पर डटे रहना है. हमने पहले मैच से एक चीज को बरकरार रखा है और वो है शांति. एक भारतीय क्रिकेटर होने के नाते आपको दवाब झेलना पड़ता है और ये स्थिर है. एक एलीट खिलाड़ी के रूप में आपको आलोचनाओं, दवाब और प्रशंसाओ को झेलना पड़ता है.

प्लेइंग इलेवन पर दिया बड़ा अपडेट

भारतीय कप्तान ने फाइनल मुकाबले की प्लेइंग इलेवन को लेकर बात करते हुए कहा कि सभी 15 खिलाड़ियों के पास खेलने का मौका है. हम आज और कल पिच और परिस्थितियों का जायजा लेंगे. 12-13 लोग तैयार हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन सेट नहीं है और मैं चाहता हूं कि सभी 15 खिलाड़ी मैच के लिए तैयार रहें.

स्लो होगी पिच

भारतीय कप्तान ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर कहा कि भारत-पाक मुकाबले में घांस नहीं थी, लेकिन इस बार हल्की घांस है. मैंने आज पिच नहीं देखी, लेकिन ये स्लो होगी. हम कल पिच देखेंगे और फिर परिस्थितियों तक पहुंचेंगे. खिलाड़ियों को इस बारे में पता है. परिस्थितियां बदली हैं, तापमान कम हुआ है.

टॉस बनेगा बॉस?

हिटमैन ने कहा कि टॉस फैक्टर नहीं होगा यानी टॉस अहम नहीं होगा. हम अच्छी तरह से परिस्थितियों को जानेंगे और अच्छा क्रिकेट खेलेंगे.

प्लान पर रहना है

रोहित शर्मा आगे कहा बताया कि आज वैकल्पिक अभ्यास सत्र है. मैच की ओर बढ़ते हुए हम जानते हैं कि हमें क्या करना है. हम जानते हैं कि बाहर का माहौल, उम्मीदें, दवाब और आलोचनाएं कैसी हैं. हमें अपने प्लान पर रहना है.

कंडीशन के हिसाब से खेलने को तैयार हैं भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में टीम के अटैकिंग अप्रोच पर भी बात की. उन्होंने कहा, वर्ल्ड कप से पहले वो अलग तरह से खेलना चाहते थे. मुझे नहीं पता था कि क्या होगा. हालांकि, मेरा प्लान था. ये सही हुआ तो भी और अगर गलत होता तो भी. इंग्लैंड के खिलाफ आपने देखा होगा. मैंने अपने खेल में बदलाव किया. अनुभवी खिलाड़ी ऐसे ही करते हैं. मैं हर स्टेज के लिए तैयार हूं.

 

ये भी पढ़ें...

Watch: फाइनल से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर लगे भारत माता की जय के नारे, फैंस में दिखा गज़ब का जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget