एक्सप्लोरर

Watch: फाइनल से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर लगे भारत माता की जय के नारे, फैंस में दिखा गज़ब का जोश

ICC World Cup 2023 Final: फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमी लगातार पूजा और दुआएं कर रहे हैं. स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में लोग क्रिकेटर्स की झलक पाने के लिए खड़े हैं.

IND vs AUS World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप महामुकाबले से पहले पूरे देश में भारत की जीत को लेकर पूजा और दुआओं का दौर शुरू हो गया है. क्रिकेट प्रेमी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए उत्साहित हैं. दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नेट्स पर जमकर पसीना बहा रही हैं. स्टेडियम के बाहर फैंस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हुए देखे गए. फाइनल से एक दिन पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इकट्ठा हैं.

क्रिकेट प्रेमी शनिवार (18 नवंबर) को ही भारतीय टीम की ब्लू जर्सी और हाथ में तिरंगा लेकर खिलाड़ियों की झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं. इस दौरान लोग देश भक्ति से ओत प्रोत भारत माता की जय के नारे लगाते जयकारे कर रहे हैं. एबीपी न्यूज के लाइव शो में एक भारतीय क्रिकेट प्रेमी ने दावा किया फाइनल में टीम इंडिया ही जीतेगी. उन्होंने कहा कि "फाइनल में मुकाबले में हमारी इंडिया टीम ही जीतेगी और टीम इंडिया की जीत को लेकर कोई शक नहीं है."

एक अन्य क्रिकेट प्रेमी ने वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीचे खेली गई द्विपक्षीय सीरीज का जिक्र करते हुए कहा कि कल के मुकाबले में टीम इंडिया सौ फीसदी जीतने वाली है, क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले हुए एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकश्त दी थी. भारतीय टीम को कंगारुओं की कमजोरी अच्छे से पता है."

भारतीय टीम की जीत लिए पूरे देश में हवन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर मौजूद भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत को लेकर दावा किया कि "इस समय भारत के सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म हैं, सभी खिलाड़ियों ने बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया है." इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हो जैसे देश भक्ति से ओत प्रोत नारे लगाए. भारतीय टीम की जीत को लेकर फैंस लगातार हवन, पूजा, दुआएं और मन्नतें मांग रहे हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भारतीय खिलाड़ियों की अच्छी परफॉर्मेंस और टीम की जीत के लिए हवन किया. इसी तरह कोलकाता, अहमदाबाद, कानपुर, मुंबई में भी फैंस ने यज्ञ किया, जबकि मदुरई के नेहरु आलेला सुंदर विनयागर मंदिर में फैंस ने नारियल तोड़कर भारतीय टीम की जीत की मनोकामना की. 

ये भी पढ़ें:

World Cup 2023: वर्ल्ड कप में किंग कोहली ने 7 किलोमीटर दौड़कर बनाए 401 रन, बिना बाउंड्री रन बनाने के मामले में भी नंबर-1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget