एक्सप्लोरर

Watch: एशिया कप से पहले क्यों रोहित शर्मा की नेट प्रैक्टिस ने बढ़ा दी फैंस की चिंता? वीडियो में मिलेगा जवाब

Asia Cup 2023: टीम इंडिया एशिया कप 2023 के लिए जमकर तैयारी कर रही है, लेकिन टूर्नामेंट से पहले कप्तान रोहित शर्मा की एक वीडियो ने फैंस की चिंता बढ़ा दी.

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम 30 अगस्त से खेले जाने वाले एशिया कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगी. लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा की नेट प्रैक्टिस ने भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रोहित शर्मा अभ्यास के दौरान बोल्ड होते दिख रहे हैं. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नेट्स में मौजूद हैं, जहां वो एक गेंद को डिफेंड करने की कोशिश करते हैं. लेकिन बैट और बॉल का कोई संपर्क नहीं होता है और गेंद उनका ऑफ स्टंप उड़ा देती है. रोहित शर्मा की ये वीडियो वाकई भारतीय फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली है. हालांकि इसकी अगली गेंद रोहित शर्मा बैकफुट पर जाकर खेलते हैं. हालांकि इस वीडियो के लेकर ये दावा नहीं किया जा सकता है कि ये नई वीडियो है या पुरानी. 

एशिया कप 2022 में नहीं कर सके थे कुछ खास 

2022 में खेले गए एशिया कप में भारतीय कप्तान बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके थे. उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 33.25 की औसत एवं 151.14 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए थे. 2022 का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था, लेकिन इस बार टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में होगा. 

श्रीलंका में एशिया कप के मैच खेलेगी भारत

इस बार के एशिया कप के मैच श्रीलंका और पाकिस्तान की सरज़मीं पर खेले जाएंगे. टूर्नामेंट में कुल 13 मैच होंगे, जिसमें 4 पाकिस्तान में और 9 श्रीलंका की मेज़बानी में होंगे. फाइनल मैच भी श्रीलंका में खेला जाएगा. टीम इंडिया अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी. 

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वाड 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या,  रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.

रिजर्व प्लेयर- संजू सैमसन.

 

ये भी पढ़ें...

Neeraj Chopra Gold Medal: नीरज को गोल्ड जीतने पर पांड्या-चहल समेत कई क्रिकेटर्स ने दी बधाई, सहवाग का कैप्शन जीत लेगा दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget