एक्सप्लोरर

INDvsWI RECORDS: पिछले 16 सालों में भारत के खिलाफ टेस्ट नहीं जीत सका वेस्टइंडीज़

वर्ल्ड क्रिकेट की नंबर एक टीम भारत और नंबर आठ टीम वेस्टइंडीज़ के बीच कल से दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ का आरंभ होने जा रहा है.

वर्ल्ड क्रिकेट की नंबर एक टीम भारत और नंबर आठ टीम वेस्टइंडीज़ के बीच कल से दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ का आरंभ होने जा रहा है. जहां दुनिया की सर्वोच्च टीम भारत अपनी पिछली सीरीज़ में इंग्लैंड के घर में हारकर लौटा है. वहीं वेस्टइंडीज़ की टीम घरेलू परिस्थितियों में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर भारत आ रही है.

हालांकि इस सीरीज़ में पिछली सीरीज़ के आंकड़ों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. क्योंकि भारत का वातावरण और क्रिकेटिंग माहौल वेस्टइंडीज़ और इंग्लैंड से बिल्कुल अलग है. ऐसे में खासकर वेस्टइंडीज़ की टीम को एक नई शुरुआत करनी पड़ेगी.

वैसे भी भारत के खिलाफ इस सदी में वेस्टइंडीज़ की टीम को ओंधे मुंह की खानी पड़ी है.

आइये आपको आंकड़ों के जरिए समझाते हैं कि कल से शुरु हो रही सीरीज़ में किस टीम का दबदबा रहेगा.

पिछले 16 सालों में भारत के खिलाफ नहीं जीत सका वेस्टइंडीज़:

किसी वक्त पर विरोधी टीमों को एकतरफा धूल चटाने वाली वेस्टइंडीज़ की टीम भारत के खिलाफ पिछले 16 सालों से एक जीत के लिए तरस रही है. साल 2002 में किंगस्टन में आखिरी जीत के बाद से वेस्टइंडीज़ की टीम भारत को एक बार भी पस्त नहीं कर पाई.

पिछले 16 सालों के दौरान भारत-वेस्टइंडीज़ के बीच कुल 19 टेस्ट खेले गए हैं. जिनमें से भारत ने 10 टेस्ट जीते हैं जबकि 9 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. 

INDvsWI RECORDS: पिछले 16 सालों में भारत के खिलाफ टेस्ट नहीं जीत सका वेस्टइंडीज़

लगातार पिछली 6 सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ को चटाई है धूल:

दोनों देशों के बीच साल 2002 से छह टेस्ट सीरीज़ खेली गई हैं. जिनमें भी कैरेबियाई देश कभी भी जीतना तो दूर टेस्ट सीरीज़ बचाने में भी सफल नहीं रहा. 2002 से 2016 तक खेली गई छह टेस्ट सीरीज़ में भारत 6-0 से आगे है. इन छह सीरीज़ में तीन सीरीज़ भारत में जबकि तीन सीरीज़ वेस्टइंडीज़ में खेली गई है.

पहली सीरीज़ जीत में भारत को लगे थे 22 साल:

दोनों देशों के बीच साल 1948 से टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत हुई. लेकिन उस दौर में वेस्टइंडीज़ की टीम का ऐसा जलवा था कि भारतीय टीम 22 सालों तक पांच पर लगातार सीरीज़ हारी जब जाकर 1970/71 में उन्हें पहली जीत नसीब हुई.

1948 से 2002 तक था वेस्टइंडीज़ का दबदबा:

1948 से शुरु हुई इस जंग में 2002 तक वेस्टइंडीज़ की टीम भारत के लिए कभी भी आसान प्रतिद्वंदी नहीं रहती थी. उन्होंने 2002 तक भारत के साथ कुल 16 टेस्ट सीरीज़ खेली और 12 पर अपना कब्ज़ा जमाया.

लेकिन 2002 के बाद ये आंकड़ा पूरी तरह से बदल गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
IND vs ENG 2nd T20 Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 का LIVE प्रसारण कहां? 2 ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 का LIVE प्रसारण कहां? 2 ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
IND vs ENG: दूसरे T20 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें, एक पर मंडरा रहा है खतरा
IND vs ENG: दूसरे T20 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें, एक पर मंडरा रहा है खतरा
ENG vs IND 2nd T20: अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश, दूसरे टी20 में भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश, दूसरे टी20 में भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget