एक्सप्लोरर

Team India से मिली हार के बाद Jason Holder ने बताई हार की वजह, खिलाड़ियों को दिया यह सुझाव

India vs West indies: वेस्टइंडीज को अहमदाबाद में वनडे सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. टीम के खिलाड़ी होल्डर ने इस मुकाबले में हार का कारण बताया.

India vs West indies Jason Holder: भारत के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के हरफनमौला जेसन होल्डर ने कहा कि बाकी दोनों मैचों में उनके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. वेस्टइंडीज की टीम एक बार फिर पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 43.5 ओवर में 176 रन पर आउट हो गई. भारत ने यह मैच छह विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.

होल्डर ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमें अपने विकेट की अहमियत समझनी होगी. हमने आसानी से विकेट गंवाए. शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए पिच कठिन थी, लेकिन हमें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत थी.’’

वेस्टइंडीज टीम पिछले 16 मैचों में दसवीं बार 50 ओवर पूरे नहीं खेल सकी. जबकि उसके पास डेरेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, होल्डर, शाई होप और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज हैं. अहमदाबाद में भारत के साथ खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक 57 रन जेसन होल्डर ने बनाए. 

अहमदाबाद वनडे में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे. ओपनर शाई होप 8 रन बनाकर आउट हुए. जबकि ब्रेंडन किंग 13 रन ही बना सके. कप्तान कायरन पोलार्ड बिना खाता खोले आउट हुए और निकोलस पूरन 18 गेंदों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे.

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवरों में 176 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में भारत ने 28 ओवरों में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 60 रनों की शानदार पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें : U19 World Cup 2022 में Team India को 'फ्यूचर स्टार' ने धोनी स्टाइल में दिलाई जीत, पिता ने बताई संघर्ष की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget