एक्सप्लोरर

U19 World Cup 2022 में Team India को 'फ्यूचर स्टार' ने धोनी स्टाइल में दिलाई जीत, पिता ने बताई संघर्ष की कहानी

U19 World Cup 2022: टीम इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में जबरदस्त खेल के दम पर इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर पांचवीं बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया.

U19 World Cup 2022 India Dinesh Bana: भारतीय अंडर-19 टीम ने एंटीगा में इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में जबरदस्त खेल के दम पर इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर पांचवीं बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया. भारत की इस दमदार टीम में हिसार के दिनेश बाना भी शामिल थे. बाना पूरे देश में क्रिकेट के नए हीरो के रूप में उभरे हैं. उनकी इस कामयाबी पर घरवालों ने ढोल बजाकर अपनी खुशी जाहिर की. बेटे की कामयाबी की खुशी में दिनेश के मां बाप के साथ पूरा परिवार व पड़ोसी भी नाचते दिखाई दिए. 

अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में दिनेश बाना ने बेहतरीन विकेटकीपिंग करते हुए इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. वहीं बल्लेबाजी में भी महज 5 गेंद में 2 छक्के मारकर 13 रन बनाए.

हिसार के रहने वाले दिनेश बाना की आज पूरे देश में चर्चा है, दिनेश बाना को जूनियर धोनी कहा जा रहा है. दिनेश ने शानदार छक्का जड़कर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया है. दिनेश बाना का शनिवार को गेम ये ठीक वैसा ही था, जैसे साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का जड़कर भारत को 28 साल बाद 50 ओवर के विश्व कप में विजेता बनाया था. बाना ने मुकाबले में 5 गेंदों पर 2 छक्के लगाए और नाबाद 13 रनों का योगदान देकर भारत को  फिर से अंडर-19 वर्ल्ड कप जितवाया.

दिनेश के पिता महावीर बाना ने कहा, ''दिनेश की रुचि बचपन से ही क्रिकेट में थी. वह पूरा दिन क्रिकेट खेलता रहता था और जैसे ही उसके एग्जाम का टाइम आता था, मैं उसको प्रैक्टिस बंद करवाकर पढ़ने के लिये बैठा देता था. फिर एक दिन दिनेश ने कहा कि पापा मेरा सपना इंडिया टीम में खेलना है, फिर मैंने सोचा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल रहा है तो ठीक है. लेकिन फिर मैंने देखा कि पढ़ाई में भी संघर्ष है और गेम में इसका टैलेंट भी है तो क्यों ना इसे गेम में ही मौका दिया जाए. उसके बाद से मैंने और परिवार ने क्रिकेट के लिए उसका पूरा सपोर्ट किया और उसने भी खूब जमकर मेहनत की. मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में वह है इंडिया टीम के लिए खेलेग और पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेगा.''

दिनेश के कोच रणवीर सिंह ने कहा, ''हमें बहुत खुशी है कि हिसार का पहला ऐसा बच्चा है जो इंडिया टीम के लिए वर्ल्ड कप खेला है. और पहली बार में ही दिनेश का प्रदर्शन बहुत खूब रहा है बड़े-बड़े लोग उसकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से कर रहे हैं एक कोच होने के नाते की है मेरे लिए बहुत गर्व की बात है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget