एक्सप्लोरर

India vs West Indies 2nd Test: लंच तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 336 रन, हनुमा विहारी बेहतरीन फॉर्म में

हनुमा विहारी और पंत ने 5 विकेट के नुकसान के बाद दूसरे दिन बल्लेबाजी करनी शुरू की लेकिन पहली ही गेंद पर पंत पवेलियन लौट गए. इसके बाद टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा जहां अब लंच तक टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए हैं. विहारी शतक के करीब हैं.

हनुमा विहारी के बेहतरीन फॉर्म की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 7 विकेट के नुकसान पर लंच तक 336 रन बना लिए हैं. जमैका में चल रहे इस टेस्ट मैच में दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने 5 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाकर आगे खेलना शुरू किया. लेकिन दूसरे दिन भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही जब भारत ने सुबह के सेशन की पहली गेंद पर ही रिषभ पंत को खो दिया, इसके बाद विहारी और जडेजा ने शानदार पार्टनरशिप की और टीम के खाते में 38 रन जोड़कर टीम को 300 स्कोर के पार पहुंचाया. दोनों काफी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन तभी कॉर्नवाल की एक बेहतरीन गेंद पर जडेजा अपना विकेट गंवा बैठे. उन्हें कॉर्नवाल ने 16 रनों पर पवेलियन भेजा. ये विकेट सिर्फ 30 मिनट के भीतर ही गिरा. इसके बाद इशांत शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने 11 रन बनाए लेकिन तभी अंपायर्स ने लंच का एलान कर दिया. तबतक भारतीय बल्लेबाजों ने 7 विकेट के नुकसान पर 336 न बना लिए थे जहां विहारी शतक के करीब हैं. बता दें कि इससे पहले जेसन होल्डर के 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर हनुमा विहारी को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया था लेकिन विहारी ने रिव्यू लिया. रिव्यू में साफ था कि गेंद लेग स्टंप के ऊपर से जा रही है और विहारी नाबाद करार दिए गए. वहीं इससे पहले भारत को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब रवींद्र जडेजा 69 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए. रहकीम कोर्नवाल की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने की कोशिश में जडेजा के बल्ले के किनारे पर गेंद लगी और डेरेन ब्रावो ने आसान कैच लपका. इसके साथ ही उनकी और विहारी की अहम साझेदारी भी टूट गई थी लेकिन अत में विहारी ने पारी को संभाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: अक्षर पटेल ने चटकाया बड़ा विकेट, ग्लेन फिलिप्स आउट; 150 की ओर न्यूजीलैंड
LIVE: अक्षर पटेल ने चटकाया बड़ा विकेट, ग्लेन फिलिप्स आउट; 150 की ओर न्यूजीलैंड
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया
तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget