एक्सप्लोरर

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया अपनी टीम का एलान, इस अहम खिलाड़ी की हुई वापसी

India vs West Indies: 12 जुलाई से भारत-वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इसके लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है.

India vs West Indies 1st, WI Squad: 

भारत के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज से पहले टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. डोमिनिका के मैदान पर होने वाले इस टेस्ट मैच में विंडीज टीम की कमान जहां क्रेग ब्रेथवेट संभालते हुए नजर आयेंगे. वहीं टीम में साल 2021 के बाद ऑलराउंडर खिलाड़ी रहकीम कॉर्नवाल को भी जगह मिली है.

वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में विंडीज टीम का हिस्सा जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ को भी टीम में जगह मिली है. इसके अलावा टीम में 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों खिलाड़ी किर्क मैकेंजी और एलिक अथानाजे को भी जगह मिली है, जिन्होंने हाल में ही बांग्लादेश के दौरे पर गई ए टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. इन दोनों खिलाड़ियों के पहले टेस्ट में डेब्यू की उम्मीद जताई जा रही है.

यहां पर देखिए पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम

क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, तेजनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डिसिल्वा, शेनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच और जोमेल वारिकन.

रिजर्व खिलाड़ी - टेविन इम्लेक और अकीम जॉर्डन.

भारत की टीम बारबाडोस से डोमिनिका के लिए हुई रवाना

विंडीज दौरे की तैयारी के लिए 10 दिन पहले ही पहुंची टीम इंडिया ने बारबाडोस में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए डोमिनिका के लिए रवाना हो गई है. इस दौरे पर टीम इंडिया को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के अलावा 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है. वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी जबकि टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 3 अगस्त को खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए पहले टेस्ट मैच में युवा बाएं हाथ के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल का डेब्यू तय माना जा रहा है.

 

यह भी पढ़ें...

Watch: बारबाडोस से डोमिनिका के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, ट्रेनिंग में देखें कैसे बहाया पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget