एक्सप्लोरर

IND vs SL दिल्ली टेस्ट : साल के आखिरी मैच में बड़े स्कोर की ओर टीम इंडिया

कप्तान विराट कोहली के लगातार तीसरे और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के लगातार दूसरे शतक की बदौलच भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन चार विकेट पर 371 रन बना लिए हैं.

कप्तान विराट कोहली के लगातार तीसरे और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के लगातार दूसरे शतक की बदौलच भारत ने श्रीलंका के खिलाफ  तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन चार विकेट पर 371 रन बना लिए हैं. कोहली और विजय ने तीसरे विकेट के लिए बड़ी शतकीय साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी.

कोहली ने 186 गेंद में 16 चौकों की मदद से 156 रन की नाबाद पारी खेलने के अलावा विजय (267 गेंद में 155 रन, 13 चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 283 रन की साझेदारी भी की. दिन का खेल खत्म होने पर रोहित शर्मा छह रन बनाकर कोहली का साथ निभा रहे थे. यह पहला मौका है जब भारत में दो बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में किसी दिन के खेल के दौरान 150 से अधिक रन बनाने में सफल रहे.

पहले और अंतिम सेशन की दोहरी सफलता को छोड़ दिया जाए तो श्रीलंका के गेंदबाजों को दिन के खेल के दौरान अधिकांश समय जूझना पड़ा. भारत ने पहले सेशन में 27 ओवर में दो विकेट पर 116, दूसरे सेशन में 30 ओवर में बिना विकेट खोए 129 जबकि तीसरे और अंतिम सेशन में 33 ओवर में दो विकेट पर 126 रन जोड़े.

श्रीलंका को बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर लक्षण संदाकन (110 रन पर दो विकेट) ने अंतिम ओवरों में वापसी दिलाई. लाहिरू गमागे (68 रन पर एक विकेट) और ऑफ स्पिनर दिलरूवान परेरा (97 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट हासिल किया. संदाकन की गेंदबाजी में हालांकि अनुशासन की कमी दिखी और उन्होंने छह नो बॉल फेंकी.

कोहली ने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल दिख रही फिरोजशाह कोटला की पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन सुबह के सेशन में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (23) और चेतेश्वर पुजारा (23) के विकेट जल्दी गंवा दिए. इन दोनों को मलाल होगा कि वे जमने के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.

कोहली और विजय ने हालांकि इसके बाद मेहमान टीम के गेंदबाजों को 65.4 ओवर तक सफलता से महरूम रखा. ये दोनों बल्लेबाज श्रीलंका के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी होकर खेले.

भारत को विजय और धवन की जोड़ी ने सकारात्मक शुरूआत दिलाई. विजय ने सुरंगा लकमल के पहले ही ओवर में लगातार दो चौकों के साथ खाता खोला जबकि धवन ने भी इस तेज गेंदबाज पर चौका मारा.

धवन ने दिलरूवान परेरा पर भी दो चौके मारे लेकिन इसी ऑफ स्पिनर का 100वां टेस्ट शिकार बने. परेरा की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में धवन हवा में खेल गए और लकमल ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर कैच लपका. इस दौरान लकमल का जूता भी निकल गया लेकिन उन्होंने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की.

नागपुर में दूसरे टेस्ट में 128 रन की पारी खेलने वाले विजय इससे पहले 12 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब लकमल की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर तीसरी स्लिप और गली के बीच से चार रन के लिए चली गई.

विजय और पुजारा ने 13वें ओवर में भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. पुजारा ने सतर्क शुरूआत के बाद परेरा पर दो चौके मारे जबकि लाहिरू गमागे और लक्षण संदाकन की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए. वह हालांकि जब अच्छी लय में दिख रहे थे तब श्रीलंका के जाल में फंस गए. गमागे ने पुजारा के लिए लेग स्लिप लगाई थी और भारतीय बल्लेबाज ने पैड पर आई इस तेज गेंदबाज की गेंद पर वहीं सदीरा समरविक्रम को कैच थमा दिया. इस समय टीम का स्कोर दो विकेट पर 78 रन था.

कप्तान कोहली ने आते ही गमागे पर चौके के साथ खाता खोला. उन्होंने बायें हाथ के चाइनामैन स्पिनर संदाकन पर चौके के साथ 24वें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन के निशाने पर 3 रिकॉर्ड, बनेगा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन के निशाने पर 3 रिकॉर्ड, बनेगा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
ICC ने किया 2027 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, भारत के ग्रुप में नहीं पाकिस्तान
ICC ने किया 2027 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, भारत के ग्रुप में नहीं पाकिस्तान

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget