एक्सप्लोरर

INDvsSL: 536 रनों के जवाब में चायकाल तक श्रीलंका ने गंवाए 18 रन पर 2 विकेट

श्रीलंकाई टीम फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई. उसने चायकाल तक 18 रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए हैं.

नई दिल्ली: श्रीलंकाई टीम फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई. उसने चायकाल तक 18 रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए हैं. भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 536 रनों पर घोषित कर दी. हालांकि पारी की घोषणा से पहले मैच के दूसरे सत्र में काफी ड्रामे देखने को मिला.

श्रीलंकाई टीम द्वारा तीन बार खेल रोके जाने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने अपनी पारी घोषित करने का फैसला किया.

इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी श्रीलंका को पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने झटका दिया. उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने को विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया. ईशांत ने धनंजय डी सिल्वा (1) को 14 के कुल स्कोर पर पगाबाधा आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया.

इसके बाद हालांकि दिलरुवान परेरा और एंजेलो मैथ्यूज ने कोई और विकेट दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक नहीं गिरने दिया. परेरा 12 और चार रन बनाकर खेल रहे हैं.

इससे पहले, भारतीय पारी घोषित होने से पहले मैदान पर कई नाटकिय मोड़ आए. दिन के दूसरे सत्र में पांच से ज्यादा श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर प्रदूषण के कारण मास्क पहन कर उतरे. इन खिलाड़ियों में कप्तान दिनेश चंडीमल, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, सुरंगा लकमल, दिलरुवान परेरा और धनंजय डी सिल्वा के नाम हैं.

दूसरे सत्र में 123वें ओवर में भारत जब पांच विकेट खोकर 509 रनों पर था तभी श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू गमागे को सांस लेने में परेशानी हुई और खेला रोका गया. इसी बीच श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने खराब वातावरण की शिकायत मैदानी अंपायरों से की, जिसके कारण तकरीबन 15 मिनट का खेल रुका.

मैच दोबारा शुरू हुआ और रविंचद्रन अश्विन (4) का विकेट गिरा. गमागे इसके बाद मैदान से बाहर चले गए. इसी बीच कप्तान कोहली भी अपने टेस्ट करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर 243 रनों पर लक्षण संदकाना की गेंद पगबाधा करार दे दिए गए.

कोहली के जाने के बाद एक बार फिर खेल रुका. 127वें ओवर में श्रीलंका के टीम मैनेजर असंका गुरुसिंहा मैदानी अंपायरों से कुछ शिकायत करने लगे. उनके जाने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मैदान पर कदम रखा और मैदानी अंपायरों से बात की.

पांच मिनट तक खेल रुकने के बाद मैच एक बार फिर शुरू हुआ, लेकिन पांच गेंद बाद श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने 10 खिलाड़ी होने के कारण मैच रोक दिया और इसी बीच श्रीलंका टीम के कोच निक पोथास मैदान पर आकर अंपायरों से बात करने लगे. इसी बीच भारतीय ड्रेसिंग रूम से कोहली ने परेशान होकर पारी घोषित कर दी.

रिद्धिमान साहा और रवींद्र जडेजा क्रमश: नौ और पांच रनों पर नाबाद रहे. मैदान से जाते वक्त स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने श्रीलंकाई टीम की हूटिंग की और लूजर कहकर उन्हें हूट किया.

इससे पहले अपने दूसरे दिन के स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 371 रनों से आगे खेलने उतरी भारत को कप्तान कोहली और रोहित शर्मा (65) ने शानदार शुरुआत दी और बड़ी आसानी से लगातार रन जोड़ते रहे. इसी बीच कोहली ने अपने करियर का छठा दोहरा शतक पूरा किया.

वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान बने गए है. उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को पछाड़ा. लारा के कप्तान के तौर पर पांच दोहरे शतक हैं. कोहली ने अपने सभी छह दोहरे शतक कप्तान बनने के बाद बनाए हैं. कोहली ने अपनी पारी में 287 गेंदें खेलीं और 25 चौके लगाए.

रोहित भोजनकाल की आखिरी गेंद पर संदकान का शिकार बने. रोहित ने 107 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर, तीसरे टी20 में बन सकता है सबसे बड़ा टोटल
टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े स्कोर, तीसरे टी20 में बन सकता है सबसे बड़ा टोटल
ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल; चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget