एक्सप्लोरर

INDvsSL: कोहली का दोहरा शतक, भारत ने छुआ 500 का आंकड़ा

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से निकले छठे दोहरे शतक के दम पर भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भोजनकाल तक पांच विकेट के नुकसान पर 500 रन बना लिए हैं.

नई दिल्ली: बेहतरीन फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से निकले छठे दोहरे शतक के दम पर भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भोजनकाल तक पांच विकेट के नुकसान पर 500 रन बना लिए हैं.

कोहली अभी भी 225 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए हैं. वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा 65 रन बनाकर भोजनकाल से पहले आखिरी गेंद पर आउट हुए.

दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी हुई. कोहली अभी तक 266 गेंद खेल चुके हैं. उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके जड़े हैं.

पहले दिन के स्कोर 371 रनों पर चार विकेट से आगे खेलने उतरी भारत को रोहित और कोहली की जोड़ी ने पहले सत्र में बेहतरीन शुरुआत दी और मेहमान टीम के अनुभवहीन गेंदबाजी पर लगातार रन बटोरे. रोहित ने 94वें ओवर की चौथी गेंद पर चाइनामैन लक्षण संदकान पर शानदार छक्का जड़ अच्छी शुरुआत दी. यह रोहित का और भारतीय पारी का पहला छक्का था.

दोनों बड़ी आसानी से रन बनाते जा रहे थे. कोहली बड़ी तेजी से अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे. 108वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिडविकेट पर पुल शॉट खेलने के साथ ही कोहली ने अपना छठा दोहरा शतक पूरा किया. इसी के साथ कोहली ने वेस्टइंडीज के दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा और सचिन की बराबरी की.

कोहली का यह कप्तान के तौर पर भी छठा शतक है. वह सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान भी बन गए हैं. उनसे पहले लारा के नाम कप्तान के तौर पर पांच दोहरे शतक हैं. इसी के साथ कोहली ने सचिन और वीरेंद्र सहवाग के छह दोहरे शतकों की बराबरी कर ली है. इन दोनों के नाम टेस्ट में छह-छह दोहरे शतक हैं.

कोहली ने अपने सभी दोहरे शतक कप्तान बनने के बाद ही बनाए हैं. पिछले 17 महीनों में यह सभी दोहरे शतक उनके बल्ले से निकले हैं. उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई, 2016 में नार्थसाउंड में मारा था.

वह इसके साथ ही लगातार दो दोहरे शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. उनसे पहले विनोद कांबली ने 1993 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दो दोहरे शतक लगाए थे.

कोहली के बाद उनका अच्छा साथ दे रहे रोहित ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके लिए उन्होंने 88 गेंदें लीं. हालांकि भोजनकाल की घोषणा होने से एक गेंद पहले वह संदकान की गेंद पर विकेट के पीछे निरोशन डिकवेला के हाथों लपके गए. इस पर रोहित ने रिव्यू लिया जो असफल रहा और रोहित को बाहर जाना पड़ा. रोहित ने अपनी पारी में 102 गेंदें खेलीं और सात चौकों के साथ दो छक्के लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget