एक्सप्लोरर

IND vs SL 2nd ODI: दूसरे वनडे में भी ऋषभ पंत नहीं, श्रीलंका ने किए 2 बड़े बदलाव; प्लेइंग XI देख हो जाएंगे हैरान

IND vs SL 2nd ODI Toss Update: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज यानी 04 अगस्त, रविवार को खेला जाना है. मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया है.

IND vs SL 2nd ODI Toss And Playing XI Update: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज यानी 04 अगस्त, रविवार को खेला जाना है. मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया है. मुकाबले के लिए श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. दूसरी तरफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चौंकाने वाली रही. 

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चौंकाने वाली बात ऋषभ पंत की रही. पहले वनडे के बाद दूसरे मुकाबले में भी ऋषभ पंत को मौका नहीं मिला. केएल राहुल दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में दिखाई दिए. रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं श्रीलंका के दो बदलाव जेफरी वांडरसे और कामिंदु मेंडिस के रूप में दो बड़े बदलाव किए हैं. जेफरी वांडरसे चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह टीम में आए हैं. हसरंगा चोटिल होने के बाद सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. वहीं कामिंदु मेंडिस को मोहम्मद शिराज की जगह टीम का हिस्सा बनाया गया है.

टॉस के बाद क्या बोले श्रीलंकाई कप्तान?

टॉस के बाद श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे. मुझे ऐसा लगता है, यह बाकी दिन जैसा ही दिखता है. इस खेल के लिए एक कप्तान के रूप में उतना अलग नहीं है."

टॉस के बाद क्या बोले रोहित शर्मा?

टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "चेज करना ठीक है. हम जानते हैं कि जब हम चेज करेंगे तो क्या उम्मीद करनी है. यह करना ही होगा. आप हमेशा एक ही तरह की मानसिकता और एक ही तरीके से नहीं खेल सकते हैं. आपको पहले कंडीशन को अपनाना होगा और फिर खुलकर खेलना होगा. यह सबसे ज़रूरी चीज है (स्वतंत्रता के साथ खेलना) जो हम एक टीम के रूप में करना चाहते हैं. चिंता की कोई बात नहीं है कि हम पिछला मैच नहीं जीत सके. दोनों टीमों ने अच्छा खेला, नतीजा अनुकूल नहीं जाना उस खेल के लिए सही था."

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: अब राशिद खान ने हारिस रऊफ संग किया 'खिलवाड़', इस तरह शॉट लगाकर कर दिया बेड़ा गर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशा करने के कारण इन 10 क्रिकेटर्स का करियर हुआ 'तबाह', एक पर लगा बैन तो समुद्र किनारे पर्यटकों को ही बेचने लगा ड्रग्स
नशा करने के कारण इन 10 क्रिकेटर्स का करियर हुआ 'तबाह', एक पर लगा बैन तो समुद्र किनारे पर्यटकों को ही बेचने लगा ड्रग्स
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget