एक्सप्लोरर

India vs South Africa Women: पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, एनेके बॉश ने खेली मैच विनिंग पारी

भारतीय महिला टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 130 रन बनाए थे. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया.

India Women vs South Africa Women 1st t20: दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली. दक्षिण अफ्रीका की इस जीत में सलामी बल्लेबाज एनेके बॉश का अहम रोल रहा. उन्होंने 48 गेंदो में नाबाद 66 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला.

भारतीय महिला टीम ने पहले खेलते हुए हरलीन देओल के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 130 रन बनाए थे. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए एनेके बॉश (66) के अलावा कप्तान सुने लुस ने भी 43 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने बॉश के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की. वहीं बॉश ने इससे पहले गेंद से भी कमाल करते हुए दो विकेट चटकाये.

भारतीय टीम को नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की कमी खेली, जो चोट के कारण इस मैच में नहीं खेली. उनकी गैर मौजूदगी में स्मृति मंधाना ने टीम का नेतृत्व किया जबकि मध्यम गति की गेंदबाज सिमरन बहादुर ने राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे ओवर में ही लिजेल ली (08) का विकेट गंवा दिया. अरूंधति की गेंद पर सिमरन ने उनका आसान सा कैच पकड़ा. इसके बाद बॉश और लुस ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ संभल कर खेलने के साथ नियमित अंतराल पर गेंद को सीमा-रेखा के बाहर भेजने में सफल रहे. बॉश ने 48 गेंद में 66 रन की पारी के दौरान एक छक्का और नौ चौके लगाये जिसमें विजयी चौका भी शामिल है.

भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन पांचवें ओवर में लुस ने अरूंधति के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिये. दक्षिण अफ्रीका ने पावर प्ले में एक विकेट पर 36 रन बना लिये थे.

शुरुआती ओवरों में संभल कर बल्लेबाजी कर रही बॉश ने पूनम यादव के द्वारा किये गये नौवें ओवर लगातार दो गेंदों पर चौका जड़ रन गति को तेज किया. उन्होंने इसके बाद हरलीन की गेंद पर छक्का भी लगाया.

डेब्यू कर रही सिमरन अपने शुरूआती दो ओवरों में किफायती रही, लेकिन तीसरे ओवर में उन्होंने 10 रन दिये जिसमें लुस ने दो शानदार चौके लगाये. हरलीन ने 16वें ओवर की अपनी आखिरी गेंद पर कैच पकड़कर लुस का विकेट चटकाया. लुस ने 49 गेंद की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया.

इस दौरान बॉश ने सिमरन की गेंद पर चौका लगकर अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक 39 गेंद में पूरा किया. उन्होंने इसके बाद लौरा वॉलवार्ट (09) के साथ मिलकर जीत की औपचारिक्ताएं पूरी की.

इससे पहले भारतीय पारी के दौरान हरलीन ने दूसरे विकेट के शेफाली वर्मा (23) के साथ 45 जबकि जेमिमा रोड्रिग्ज (30) के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की लेकिन टीम आखिरी ओवरों में रन गति बढ़ने में विफल रही.

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को कप्तान स्मृति मंधाना ने नॉनकुलुलेको मलाबा के पहले ओवर में दो चौके लगाकर तेज शुरुआत दिलायी, लेकिन वह दूसरे ओवर में शबनीम इस्माइल की गेंद पर कवर क्षेत्र में बॉश को कैच थमा बैठी.

टी20 टीम में शामिल हुई शेफाली ने मलाबा की गेंद पर छक्का लगाकर तीसरे ओवर में अपना खाता खोला. प्वार प्ले के आखिरी ओवर में भारतीय टीम ने 14 रन बटोरे, जिसमें नाडिन डि क्लर्क की गेंद पर हरलीन देओल ने दो चौके जबकि शेफाली ने एक चौका जड़ा. छह ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 41 रन था.

दोनों की दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी को मलाबा (28 रन पर एक विकेट) ने शेफाली को आउट कर तोड़ा. शेफाली ने 22 गेंद की पारी में एक छक्का और दो चौके की मदद से 23 रन बनाने के बाद बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में स्टंप हो गयी.

हरलीन ने पारी के 11वें ओवर में सुने लुस के खिलाफ दो चौके लगाकर रन गति को बढ़ाने की कोशिश की. जेमिमा रोड्रिग्स का अच्छा साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 60 रन की साझेदारी की. इस बीच 17वें ओवर में खाका की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर हरलीन ने 44 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय में आना पहला अर्धशतक पूरा किया. हालांकि, वह अगले ही ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौट गयी. बॉश ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर इस्माइल के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया. इसके अगली गेंद पर रोड्रिग्ज ने चौका जड़ा लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर वह भी हरलीन की तरह आउट हो गयी. उनका कैच भी इस्माइल ने ही पकड़ा.

भारतीय टीम इस दोहरे झटके के बाद आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने में नाकाम रही. टीम आखिरी तीन ओवरों में सिर्फ 13 रन बटोर सकी. इस दौरान इस्माइल ने आखिरी दो गेंदों पर रिचा घोष (05) और अरुंधति रेड्डी (00) को बोल्ड किया. दक्षिण अफ्रीका के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने 14 रन देकर तीन जबकि कामचालऊ गेंदबाज बॉश ने दो विकेट चटकाये.

श्रृंखला का दूसर मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम इससे पहले पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला को 4-1 से जीती थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन की ईस्ट जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, मैच ड्रॉ होने पर क्यों मिली ट्रॉफी?
ईस्ट जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, मैच ड्रॉ होने पर क्यों मिली ट्रॉफी?
Watch: जीत के जश्न में खूब नाचे वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, किया भांगड़ा
Watch: जीत के जश्न में खूब नाचे वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, किया भांगड़ा
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
BCCI ने किया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज को मिली जगह
BCCI ने किया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज को मिली जगह

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
BRICS समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, जानें वजह
BRICS समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, जानें वजह
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
Embed widget