एक्सप्लोरर

IND vs SA 1st ODI (प्रीव्यू): पहला ही मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाना चाहेगी टीम इंडिया

लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड दौरे पर बेहतरीन फॉर्म में थे. अब उनके पास इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका होगा.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरूआत हो रही है. पहला मैच कल 1:30 बजे से धर्मशाला में खेला जाएगा. इस बीच एक तरफ जहां दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 3-0 से मात देकर भारत आई है तो वहीं भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड दौरा बेहद खराब रहा था. पहले जहां टीम को टी20 में 5-0 से जीत मिली तो वहीं इसके बाद वनडे में 0-3 से हार और फिर टेस्ट में 0-2 से हार. ऐसे में टीम इंडिया ये मैच जीतकर अपना खोया हुआ लय जरूर वापस पाना चाहेगी.

मेजबान भारत को इस सीरीज में अपने स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की कमी जरूर खलेगी. रोहित अभी भी काल्फ इंजरी से उभरने की कोशिश में जुटे हैं. रोहित को न्यूजीलैंड के साथ हुए टी-20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी. रोहित के न होने से कप्तान विराट कोहली पर बल्लेबाजी में अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, जो न्यूजीलैंड दौरे पर विफल रहे थे और कोहली की विफलता के कारण ही भारत को वनडे और टेस्ट में कीवी टीम के हाथों मात खानी पड़ी थी.

लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड दौरे पर बेहतरीन फॉर्म में थे. अब उनके पास इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका होगा. रोहित की गैर मौजूदगी में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल में से कोई एक शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. धवन को ऑस्ट्रेलिया के साथ घर में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी.

वह न्यूजीलैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे. धवन अब टी-20 विश्व कप से पहले शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे.

वहीं, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार भी काफी लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. हार्दिक को लोवर बैक में दर्द के कारण टीम से हटना पड़ा था. पांच महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद हार्दिक सर्जरी के माध्यम से पूरी तरह फिट हुए. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीकी टीम आस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने के बाद ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है. टीम के पास जानेमन मलान, हेनरिक क्लासेन और जॉन जॉन स्मटस के रूप में ऐसे बल्लेबाज हैं, जो आस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर कर चुके हैं.

गेंदबाजी में उनको कगिसो रबाडा की कमी खलेगी. ऐसे में टीम लुंगी एनगिदी और एनरिक नॉर्जे पर निर्भर रहेगी. भारत ने धर्मशाला में अब तक चार वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसने दो जीते और दो हारे हैं. धर्मशाला में तेज पिच है और इससे यहां ज्यादा स्कोर बनने की संभावना है.

टीमें :

भारत : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडेय, श्रेयष अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल.

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), टेम्बा बवुमा, रासी वैन डेर डूसेन, फाफ डु प्लेसिस, काइल वेरिएने, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन स्मटस, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एनगिदी, लुथो सिपामला, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, एनरिक नॉर्जे, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget