एक्सप्लोरर

IND vs NZ: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अर्शदीप सिंह को लेकर जाहिर की फिक्र, बताया क्या है सबसे बड़ी दिक्कत

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच रांची में खेला गया. इस मुकाबले के आखिरी ओवर में अर्शदीप ने 27 रन दे डाले.

India vs New Zealand Ranchi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच रांची में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मैच के बाद काफी ट्रोल हुए. उन्होंने अपने आखिरी ओवर में 27 रन दे डाले थे. अर्शदीप को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट लक्ष्मीपति बालाजी ने फिक्र जाहिर की. उन्होंने अर्शदीप की कमियों का जिक्र किया है. अर्शदीप ने इस मुकाबले में कई नो बॉल्स भी फेंकी थी.

अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची टी20 मैच में आखिरी ओवर में 27 रन दे दिए थे. उन्होंने नो बॉल्स भी फेंकी. इंडिया टुडे के मुताबिक बालाजी ने कहा, ''लय की कमी है. इसे जल्दी ही ठीक करने की जरूरत है. अगर आप लगातार ऐसा करते रहेंगे तो अपना आत्मविश्वास खो देंगे. इसके साथ-साथ लय और मोमेंटम भी खो देंगे. उसे अभी कमियों पर काम करने की जरूरत है.'' 

बालाजी ने अर्शदीप की कमियों पर बात करते हुए कहा, ''उसे पता है कि असल में रनिंग मार्क्स कहां है. वह प्रेशर में आने के बाद रिएक्ट करना शुरू कर देता है. वह जिस तरह से नो बॉल्स को फेंक रहा है, यह चिंता वाली बात है. उसे मैच से पहले काफी काम करने की जरूरत है. उसे इसमें बॉलिंग की कोच की मदद लेनी चाहिए. उम्मीद है कि वह आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगा.'' 

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में अर्शदीप प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए. इस दौरान अर्शदीप ने 4 ओवरों में 51 रन दे डाले. उन्होंने आखिरी ओवर में 27 रन दिए. इसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए.

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: 'कोई यहां मैच देखने नहीं आया था बल्कि...', रांची स्टेडियम में दिखे एमएस धोनी तो जेम्स नीशम ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget