एक्सप्लोरर

IND vs NZ: 'कोई यहां मैच देखने नहीं आया था बल्कि...', रांची स्टेडियम में दिखे एमएस धोनी तो जेम्स नीशम ने दिया बड़ा बयान

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला रांची में खेला गया. इस मैच को देखने एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे थे.

James Neesham On MS Dhoni: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जनवरी को रांची में खेला गया. यह मैच देखने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे. जाहिर है यह लोकल ब्वॉय महेंद्र सिंह धोनी का शहर है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. मैच के दौरान एमएस धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ मैदान पर मौजूद थे. इस दौरान कई बार दर्शकों ने धोनी-धोनी के नारे लगाए. माही ने हाथ हिलाकर उन दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. मैच के बाद न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया. 

'लोग मैच नहीं धोनी को देखने आए थे'

धोनी की फैन फॉलोइंग उनके इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी बरकरार है. स्टार स्पोर्ट्स के शो में जेम्स नीशम से एमएस धोनी के क्रेजी फैंस फॉलोइंग के बारे में पूछा गया. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, यह वास्तव में बहुत अच्छा एहसास है. वास्तव में कोई भी बैटिंग या बॉलिंग देखने के लिए नहीं है. हर कोई किसी और (धोनी) को देखने आया है. ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसका हमेशा आनंद लिया है. भारत जानता है कि दबाव किसी और पर होगा. 

21 रन से हारा भारत

जबरदस्त फॉर्म में चल रही भारतीय टीम रांची में पहला टी20 मुकाबला जीतने में नाकाम रही. इस मैच में न्यूजलैंड ने उसे 21 रन से हराया. जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मैच में कीवियों ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 176 रन बनाए. जीत के लिए 177 रन का टारगेट हासिल करने उतरी टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बना सकी.  भारत की तरफ से सिर्फ वाशिंगटन सुंदर अर्धशतक लगा पाए. इस मुकाबले में भारत के शुरुआत के तीन बल्लेबाज सिर्फ 11 रन ही जोड़ पाए. वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से बेहतरीन बॉलिंग करते हुए माइकल ब्रेसवेस, मिचेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट लिए. अब टीम इंडिया के लिए अगले दोनों मैच करो या मरो वाले हैं.

यह भी पढ़ें:

Arshdeep Singh: अर्शदीप क्यों फेंकते हैं इतनी नो-बॉल? मोहम्मद कैफ और संजय बांगर ने बताई यह तकनीकी खामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
IND vs WI 4th T20I Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget