एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th T20: विराट सेना के सामने होगा सीरीज बचाने का चैलेंज, जानें दोनों टीमों की संभावित Playing XI

India vs England 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टी20 खेला जाएगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

India vs England 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज शाम सात बजे से मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. करो या मरो के इस मुकाबले में टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही विराट सेना के सामने इस मुकाबले में सीरीज बचाने का चैलेंज होगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

इस मैच में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण से निपटना होगा. इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल की खराब फॉर्म भी टीम के लिए चिंता का विषय है. आइये जानें कि इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में इंडिया और इंग्लैंड के बीच हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमें इस फॉर्मेट में अब तक 17 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इसमें 9 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, तो आठ मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है. वहीं भारतीय सरज़ीमन पर इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें पांच मैच इंग्लैंड ने और चार मैच भारत ने जीते हैं.

एक बदलाव कर सकती है इंग्लिश टीम

तीसरे टी20 में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड टीम चौथे मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है. अगर चौथे टी20 में पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल दिखती है, तो कप्तान इयोन मोर्गन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सैम कर्रन की जगह स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को अंतिम ग्यारह में शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा इंग्लिश टीम का कोई भी बदलाव करना मुश्किल है. हालांकि, कोई खिलाड़ी आखिरी वक्त में इंजर्ड ना हो बस.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड टीम- जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन रॉय, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कर्रन/मोईन अली, आदिल रशीद, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर.

दो बदलाव कर सकती है टीम इंडिया

तीसरे टी20 में हार के बाद कप्तान कोहली ने चौथे टी20 में छह गेंदबाजी विकल्प के साथ उतरने के संकेत दिए थे. ऐसे में इस मुकाबले में राहुल तेवतिया या अक्षर पटेल में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. हालांकि, कप्तान कोहली के लिए यह फैसला काफी कठिन होने वाला है. क्योंकि अगर भारत छह गेंदबाजी विकल्प के साथ उतरता है तो उसे श्रेयस अय्यर और ईशान किशन में से किसी एक को बाहर बैठाना होगा.

इसके साथ ही भारतीय कप्तान तेज गेंदबाजी विभाग में भी एक बदलाव कर सकते हैं. शार्दुल ठाकुर की जगह इस मैच में टी नटराजन या नवदीप सैनी को मौका मिल सकता है. ठाकुर तीसरे टी20 में काफी महंगे साबित हुए थे.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम- केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), ईशान किशन/श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल/राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन/नवदीप सैनी.

यह भी पढ़ें- 

PSL 2021: जून में खेले जाएंगे पाकिस्तान सुपर लीग के बचे मैच, कोरोना के कारण स्थगित हो गया था टूर्नामेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget