एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: जीत के बेहद करीब पहुंचा इंग्लैंड, दो सेशन में चाहिए चार विकेट

IND Vs ENG 1st Test Match Day 5 Lunch Break: इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट में जीत के बेहद करीब है. इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ चार विकेट और चाहिए. आखिरी दिन पहले सेशन में इंग्लैंड ने इंडिया के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा.

IND Vs ENG Chennai Test Day 5 Lunch Break: चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के आखिरी दिन लंच ब्रेक तक इंग्लैंड की टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई है. आखिरी दो सेशन में इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ चार विकेट की जरूरत है. लंच तक छह विकेट पर 144 रन बना लिए हैं. लंच ब्रेक तक कप्तान विराट कोहली 51 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 45 और रविचंद्रन अश्विन 16 गेंदों में दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 8/3 की घातक गेंदबाजी ने भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया है.

इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 420 रनों का मजबूत लक्ष्य दिया था और भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 39 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने पांचवें दिन यहां से आगे खेलना शुरु किया और युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 15 तथा चेतेश्वर पुजारा ने 12 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया.

पुजारा और गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी चल रही थी लेकिन जैक लीच ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराकर पुजारा को आउट कर दिया. पुजारा ने 38 गेंदों में एक चौके की मदद से 15 रन बनाए. शुभमन ने इसके बाद विराट के साथ पारी को आगे बढ़ाया और शुभमन ने अपने करियर की तीसरा अर्धशतक पूरा किया.

शुभमन हालांकि, अर्धशतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर नहीं टिक सके और एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए. शुभमन ने 83 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए. नए बल्लेबाज के रुप में उतरे उपकप्तान अजिक्य रहाणे तीन गेंद खेल कर खाता खोले बिना एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए.

पहली पारी में बेहतर पारी खेलने वाले ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर सके और एंडरसन की गेंद पर रुट को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए. पंत ने 11 रन बनाए. इसके बाद डॉम बेस ने वाशिंगटन सुंदर को बटलर के हाथों कैच कराकर आउट किया और भारत को छठा झटका दिया. सुंदर खाता खोले बिना आउट हुए. इंग्लैंड की ओर से एंडरसन ने तीन विकेट, लीच ने दो विकेट और बेस ने एक विकेट लिया.

IND Vs ENG: टीम इंडिया के सामने है टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास लिखने की चुनौती
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्सा: वो भारतीय क्रिकेटर जिसपर फेंके गए गहने, जिसने पकड़ी पाकिस्तान की फिक्सिंग
किस्सा: वो भारतीय क्रिकेटर जिसपर फेंके गए गहने, जिसने पकड़ी पाकिस्तान की फिक्सिंग
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget