एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: टीम इंडिया के सामने है टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास लिखने की चुनौती

IND Vs ENG 1st Test Match: इंग्लैंड ने भारत को चेन्नई टेस्ट में जीत के लिए 420 रन की चुनौती दी है. टेस्ट क्रिकेट के 131 साल के इतिहास में कोई भी टीम इतने बड़े लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई है. आखिरी दिन इंडिया को जीत के लिए 381 रन और बनाने की जरूरत है.

IND Vs ENG 1st Test Match: चेन्नई के चेपक मैदान पर इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच आखिरी दिन बेहद ही रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है. टीम इंडिया के सामने पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिए इतिहास रचने की चुनौती है. इंग्लैंड ने इंडिया को आखिरी पारी में जीत के लिए 420 रन का विशाल लक्ष्य दिया है. टेस्ट क्रिकेट के 131 साल के इतिहास में कोई भी टीम इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई है.

अगर भारत पहले टेस्ट में जीत दर्ज कर लेता है तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे बड़ा चेज होगा. टेस्ट क्रिकेट में आखिरी पारी में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है. वेस्टइंडीज ने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथी पारी में 418 रन बनाकर जीत हासिल की थी.

दक्षिण अफ्रीका के नाम टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड दर्ज है. दक्षिण अफ्रीका ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाप 414 रन का लक्ष्य हासिल किया था. टीम इंडिया 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथी पारी में 406 रन का रिकॉर्ड हासिल कर चुकी है.

इंडिया को लिखना होगा नया इतिहास

एशिया में हालांकि कभी भी आखिरी पारी में 400 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया है. वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में 395 रन का लक्ष्य हासिल किया है जो कि एशियाई जमीन पर अब तक हासिल किया गया सबसे बड़ा टारगेट है.

भारत की बात करें तो यहां आखिरी पारी में 387 रन का लक्ष्य हासिल हो पाया है. इंडिया ने साल 2008 में चेन्नई के चेपक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी पारी में 387 रन का लक्ष्य हासिल किया था.

चेन्नई टेस्ट में आखिरी दिन टीम इंडिया के सामने 90 ओवर में 381 रन बनाने की चुनौती है. 420 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ने 39 रन के स्कोर पर एक विकेट गंवा दिया है. अगर चेन्नई टेस्ट में इंडिया इंग्लैंड को हराने में कामयाब हो जाती है तो टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास लिखा जा सकता है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच ने किया बल्लेबाजों को बचाव, बताया इस पिच पर क्या मुमकिन नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget