एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st Test: रूट के शतक से मज़बूत स्थिति में पहुंचा इंग्लैंड, ऐसा रहा पहला दिन

चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बना लिए हैं.

India vs England 1st Test: चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन मेहमान इंग्लैंड के नाम रहा. इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज़ दिन के आखिरी ओवर में 87 रनों के स्कोर बुमराह की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद स्टम्प्स की घोषणा कर दी गई. वहीं अपना 100वां टेस्ट खेल रहे कप्तान जो रूट 128 रन बनाकर नाबाद लौटे.

तीसरे सेशन में इंग्लैंड ने गवाया एक विकेट

इंग्लैंड ने तीसरे सेशन में 32.3 ओवर में 123 रन बनाए और एक विकेट खोया. दिन का खेल खत्म होने के आखिरी ओवर में सलामी बल्लेबाज़ डोमनिक सिब्ले 87 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 286 गेंदो का सामना करते हुए 12 चौके लगाए. सिब्ले और कप्तान रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी भी की.

रूट ने जड़ा 20वां टेस्ट शतक

अपना 100वां टेस्ट खेल रहे कप्तान जो रूट ने शानदार शतक जड़ा. वह 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले दुनिया के 9वें क्रिकेटर बन गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में रूट का यह 20वां शतक है. वह 128 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया.

रूट से पहले कॉलिन कौड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम-उल-हक, रिकी पोंटिंग (दोनों पारियों में शतक), ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगा चुके हैंरूट ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड के ओपनरों रोरी बर्न्‍स और डोमिनिक सिब्ले ने अपनी टीम को शानदार शुरूआत दिलाई. ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाजों को मदद कर रही पिच पर दोनों बिना किसी नुकसान के पहला सत्र निकाल देंगे. लेकिन लंच से कुछ ही समय पहले रविचंद्रन अश्विन ने बर्न्‍स को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. बर्न्‍स 33 के निजी योग पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत द्वारा लपके गए. 60 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाने वाले बर्न्‍स ने सिब्ले के साथ 63 रनों की साझेदारी की.

बर्न्‍स का स्थान लेने आए डेनिएल लॉरेंस (0) को जसप्रीत बुमराह ने अधिक देर नहीं टिकने दिया. सिर्फ पांच गेंदों का सामना कर लॉरेंस एलबीडब्ल्यू आउट हुए. अपना कुल 18वां और भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे बुमराह ने लॉरेंस के रूप में घर में पहला शिकार किया. लेकिन इसके बाद दूसरे सेशन में कोई विकेट नहीं गिरा. टी से पहले तक इंग्लैंड ने 57 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए थे.

टी के बाद रूट और सिब्ले ने तेजी से रन बनाए और टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया. भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट झटके. वहीं अनुभवी स्पिनर आर अश्विन को एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget