एक्सप्लोरर

भारत जैसे टीम के खिलाफ गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होती: मार्कस हैरिस

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने माना कि भारत खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उन्होंने अपनी पूरी क्षमता के साथ बल्लेबाजी नहीं की.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने माना कि एडीलेड में अपने डेब्यू टेस्ट के दौरान वह अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल पाए. हैरिस ने यह भी कहा कि भारत जैसी टीम के खिलाफ आपके पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होती है जिसका खामियाजा हमारी टीम को भुगतना पड़ा.

एडीलेड ओवल में डेब्यू करते हुए दोनों पारियों में 26 रन बनाने वाले हैरिस ने कहा, ‘‘आप एक व्यक्ति के रूप में स्वयं पर हमेशा संदेह करते हैं, आप सुनिश्चित नहीं होते कि आप टेस्ट क्रिकेट में फिट होंगे या नहीं. इसलिए दोनों पारियों में क्रीज पर समय बिताना अच्छा था. मैंने बिलकुल भी महसूस नहीं किया कि मैं अपनी क्षमता के अनुसार खेला.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैंने काफी जल्दी महसूस कर लिया कि भारत ढीली गेंदबाजी नहीं करने वाले और आप उन्हें जो मौके देंगे वे उसे नहीं गंवाएंगे. इसलिए आपको पहली गेंद से दृढ़संकल्प के साथ खेलना होगा.’’

हैरिस ने कहा, ‘‘मैंने महसूस किया कि मेरा खेल इसके लायक है, संभवत: सही फैसला करना और क्रीज पर लंबा समय बिताने की जरूरत है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी क्षमता के अनुसार खेल पाया.’’

हैरिस को पहली बार में रविचंद्रन अश्विन जबकि दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने आउट किया और इस बल्लेबाज ने कहा कि वह शुक्रवार से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों से निपटने की योजना पर काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘आर अश्विन के खिलाफ कुछ योजनाओं पर मैंने पहली ओर दूसरी पारी के बीच कड़ी मेहनत की. अब मैं अराउंड द विकेट गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों पर काम कर रहा हूं.’’

ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 31 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था और हैरिस ने कहा कि मेजबान टीम करीबी मुकाबले से आत्मविश्वास लेना चाहेगी और अब दारोमदार शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर होगा कि वे निचल क्रम की उम्दा गेंदबाजी से जिम्मेदारी लें.

भारत की तरफ ऑस्ट्रेलिया ने भी बुधवार को वाका मैदान पर अभ्यास किया लेकिन इस दौरान तीन तेज गेंदबाजों और नाथन लियोन ने ब्रेक लिया. हैरिस ने मिचेल स्टार्क का समर्थन करते हुए कहा कि एडीलेड में उनकी गेंदबाजी में पैनापन था और वह दूसरे टेस्ट में भी खेलने को तैयार हैं.

नया पर्थ स्टेडियम अपने पहले टेस्ट की मेजबानी के लिए तैयार है जो हैरिस का घरेलू मैदान है. इस ओपनर बल्लेबाज ने इच्छा जताई कि यह मैच पुराने वाका मैदान पर होता तो अच्छा रहता लेकिन वह आप्टस स्टेडियम में खेलने को लेकर उत्सुक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला; इस खिलाड़ी को मिली डेब्यू कैप
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget