एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत के लिए क्यों अहम है इंदौर टेस्ट? एक जीत से मिलेंगे दो बड़े फायदे

India vs Australia: भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल पॉइंट्स में पहला स्थान हासिल करने के लिए इंदौर टेस्ट जीतना जरूरी है. अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो वह WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

India vs Austrlaia Indore Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार (1 मार्च) से इंदौर में खेला जाएगा. भारतीय टीम के दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो यह टेस्ट उसके लिए अहम है. हालांकि भारत सीरीज में 2-0 से आगे है. इसमें कोई शक नहीं है कि टीम इंडिया तीसरे मुकाबले में  ऑस्ट्रेलिया को डोमिनेट करेगी. क्योंकि इंदौर में आज तक भारत टेस्ट मैच नहीं हारा है. होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम ने साल 2016 में न्यूजीलैंड को 321 रन से हराया था. वहीं 2019 में बांग्लादेश को एक पारी और 130 रन से मात दी. ये 2 टेस्ट अब इंदौर में हुए हैं जिन्हें भारतीय टीम जीतने में सफल रही. आइए आपको बताते हैं कि भारत के लिए तीसरा टेस्ट जीतना क्यों महत्वपुर्ण है?

WTC फाइनल की एंट्री पर टीम की निगाह

भारतीय क्रिकेट टीम की नजर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर है. अगर भारत इंदौर टेस्ट जीत लेता है तो टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. हालांकि भारत अगर शेष दोनों मुकाबलों में जीत नहीं दर्ज कर पाता है तो भी वह फाइनल में पहुंच जाएगा. इसके लिए टीम इंडिया को दोनों मुकाबले ड्रॉ खेलने होंगे. वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम दोनों मैच जीत जाती है तो भारत की राह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की कठिन हो जाएगी. ऐसे में भारतीय टीम इंदौर टेस्ट जीतकर सभी अटकलों पर विराम लगाना चाहेगी. 

नंबर-1 टीम बनना चाहेगा भारत

भारत अगर ऑस्ट्रेलिया को इंदौर टेस्ट में हराता है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉंइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच जाएगा. फिलहाल भारत 64.6 के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं ऑस्ट्रेलिया 66.67 अंक के साथ पहले स्थान पर बरकरार है. इतना ही नहीं अगर भारतीय टीम शेष दोनों मुकाबले जीत जाती है तो वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 पर पहुंच सकती है. भारत 117 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं ऑस्ट्रेलिया 126 अंक के साथ नंबर-1 पर है. इसलिए टीम इंडिया इरादा होगा कि जब वह 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेले उस वक्त दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम हो. 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS Playing 11: इंदौर में आज से शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट समेत जानिए अहम डिटेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget