एक्सप्लोरर

IND Vs AUS 2nd ODI प्रीव्यू: सीरीज बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी कोहली की टीम

IND Vs AUS: विराट कोहली की टीम अगर दूसरा वनडे भी हार जाती है तो ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम करने में कामयाब हो जाएगी.

मुंबई: मुंबई में खेले गए पहले वनडे में मिली अप्रत्याशित 10 विकेट से हार के बाद भारतीय टीम के लिए चुनौतियां बढ़ गई है. आस्ट्रेलिया ने वानखेड़े में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसने एक तरह से मेजबान टीम की कई कमियों को उजागर किया था और अब विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे में चुनौतीपूर्ण वापसी की कोशिश में होगी. पहले मैच के बाद कोहली ने भी माना था कि यह आस्ट्रेलियाई टीम बेहद मजबूत है और इसके खिलाफ वापसी करना कठिन चुनौती होगा. अगर भारतीय टीम दूसरा वनडे जीतने में कामयाब नहीं हो पाती है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी. कोहली का कहना कि यह आस्ट्रेलियाई टीम बेहद मजबूत है इस बात को पूरा क्रिकेट जगत वानखेड़े स्टेडियम में देख चुका है. आस्ट्रेलिया ने न तो भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने दिया और इससे भी बुरा उसे एक भी विकेट नहीं लेने दिया. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों के रहते डेविड वार्नर और एरॉन फिंच की सलामी जोड़ी आसानी से रन बनाती रही और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाती रही. राजकोट में कोहली के सामने हालांकि सबसे बड़ी चुनौती बल्लेबाजी क्रम है. सही मायनों में देखा जाए तो यह नई परेशानी नहीं है विश्व कप के पहले ही भारत के मध्य क्रम और निचले क्रम की कलई कई बार खुलती रही है. मुंबई वनडे उस संख्या में इजाफा था जिसने बता दिया था कि भारतीय मध्य क्रम और निचले क्रम में शीर्ष गेंदबाजों से निपटने का दम अभी तक नहीं आया है. बल्लेबाजी क्रम कोहली के लिए बड़ी चुनौती इसके अलावा शीर्ष क्रम में बल्लेबाजों के स्थानों को लेकर भी माथापच्ची होनी है. रोहित शर्मा, शिखर धवन और लोकेश राहुल के रूप में तीन सलामी बल्लेबाजों के रहते हुए कौन कहां खेलेगा यह सिरदर्द बना है. मुंबई में रोहित और धवन ने ओपनिंग की थी तो राहुल नंबर-3 खेले थे. कोहली को इस कारण चौथे नंबर पर आना पड़ा था. कोहली के इस नंबर पर आने की कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की थी और यह तक कहा था कि कोहली को नंबर-3 पर ही खेलना चाहिए. राजकोट में बहुत मुमकिन है कि कोहली अपने पुराने स्थान पर खेलें. अब देखना यह है कि सलामी बल्लेबाजी कौन करता है. संभावना है कि रोहित और धवन सलामी जोड़ी के रूप में रहेंगे और राहुल नंबर-4 पर खेलें. राहुल का खेलना तय है इसका एक कारण यह है कि उन्हें दूसरे मैच में बतौर स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर खेलाया जाएगा क्योंकि ऋषभ पंत चोट के कारण दूसरे मैच में नहीं खेलेंगे. पहले मैच में उन्हें सिर में चोट लगी थी और इसी कारण वह पहले मैच में फील्डिंग करने नहीं उतरे थे. वानखेड़े में भी राहुल ने विकेटकीपिंग की थी. अब देखना होगा कि पंत के स्थान पर टीम में कौन आता है. कोहली किसी बल्लेबाज को अंतिम-11 में लाते हैं या हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे को मौका देते हैं. कोहली अगर दुबे को मौका दें तो हैरानी वाली बात नहीं होगी क्योंकि इससे उन्हें गेंदबाजी में भी विकल्प मिलेगा. कुल मिलाकर दूसरे मैच से पहले टीम प्रबंधन के सामने बल्लेबाजी क्रम को व्यवस्थित करने की चुनौती है. और यही हाल गेंदबाजी का भी है. बुमराह और शामी बेअसर रहे थे, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि यह दोनों प्रभाव नहीं छोड़ पाए. हां स्पिन विभाग में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. युजवेंद्र चहल के अंतिम-11 में आने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता. शानदार फॉर्म में है ऑस्ट्रेलिया वहीं, आस्ट्रेलिया पहले मैच में मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज होगी लेकिन वो जानती है कि भारत जख्मी शेर है जो वापसी को बेताब है. कोहली की आग से दुनिया वाकिफ है और घर में 10 विकेट से हार कोहली को बर्दाश्त नहीं है. आस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने पहले मैच के बाद कहा था कि भारत अब और खतरनाक होकर वापसी की कोशिश करेगा. आस्ट्रेलियाई लिहाज से उसकी गेंदबाजी सही जा रही है. पहले मैच में वार्नर और फिंच के कारण बाकी बल्लेबाजों को मौका नहीं मिला था. स्टीव स्मिथ कितने खतरनाक हैं यह कोहली एंड कंपनी जानती है. मार्नस लाबुशैन अभी तक वनडे नहीं खेले हैं लेकिन वह फॉर्म में है. टीमें (संभावित) :- भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मनीष पांडे, लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर. आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, एश्टन अगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशैन, केन रिचर्डसन, डी आर्की शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
कब और कहां खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20? BCCI ने कर दिया है टीम इंडिया का एलान
कब और कहां खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20? BCCI ने कर दिया है टीम इंडिया का एलान
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget