एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: टीम इंडिया में टी20 सीरीज के लिए हुए बदलाव, इन तीन खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में हिस्सा लेने वाले तीन खिलाड़ियों को टीम इंडिया ने टी20 सीरीज से बाहर करने का फैसला लिया है.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया ने उन खिलाड़ियों के नामों का एलान कर दिया है जिन्हें इस सीरीज में मौका नहीं मिलेगा. टीम मैनेजमेंट ने बयान जारी कर कहा कि शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.

टीम इंडिया की ओर से हालांकि यह भी साफ किया गया है कि शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ बने रहेंगे. इन खिलाड़ियों को बतौर रिजर्व खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ जुड़े रहने के लिए कहा गया है.

शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में खेलने का मौका मिला था. इसके अलावा इनके स्थान पर दो नए खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ टी20 सीरीज के लिए जुड़ेंगे. दीपक चाहर और वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल से सीधे ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे और इन्हें अब टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव नहीं

ऑस्ट्रेलियाई टीम में ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे से पहले ही डेविड वार्नर के लिमिटिड ओवर सीरीज से बाहर होने की पुष्टि कर दी थी. डेविड वार्नर के स्थान पर डार्सी शॉर्ट ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़े हैं. ऑस्ट्रेलिया ने एक और बदलाव पैट कमिंस को आराम देकर किया है. पैट कमिंस के रिप्लेसमेंट के तौर पर हालांकि कोई और खिलाड़ी टीम के साथ नहीं जुड़ेगा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे सीरीज से पहले दो मुकाबले जीतकर टीम इंडिया पर मनौवैज्ञानिक बढ़त बना ली थी. लेकिन आखिरी वनडे में 13 रन से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी भी बाकी है.

IND Vs AUS: केएल राहुल ने पेश की अनूठी मिसाल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हुआ मुरीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
वेस्टइंडीज पर PAK का पलटवार, तेज गेंदबाजों ने झटके 10 विकेट; शान मसूद चमके
वेस्टइंडीज पर PAK का पलटवार, तेज गेंदबाजों ने झटके 10 विकेट; शान मसूद चमके
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
'ओवरऑल फिटनेस पर ध्यान दें', लक्ष्मण की वैभव सूर्यवंशी को नसीहत
'ओवरऑल फिटनेस पर ध्यान दें', लक्ष्मण की वैभव सूर्यवंशी को नसीहत

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget