एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: केएल राहुल ने पेश की अनूठी मिसाल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हुआ मुरीद

IND Vs AUS: केएल राहुल ने आखिरी वनडे में डेब्यू करने वाली ग्रीन की मदद करके खेल भावना की अनूठी मिसाल पेश की है.

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल के मुरीद हो गए हैं. दरअसल, बुधवार को कैमरून ग्रीन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इस दौरान राहुल ने उनके लिए कुछ ऐसा किया कि वह केएल की तारीफ करते नहीं थक रहे.

टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले ग्रीन ने बताया है कि कैसे राहुल ने उनके डेब्यू के दौरान सहज रहने में मदद की. ग्रीन का कहना है कि जो बात केएल राहुल ने उन्हें उनके डेब्यू मैच के दौरान कही उसे वह जिंदगीभर नहीं भूल सकते.

ग्रीन ने अपने डेब्यू का अनुभव सांझा करते हुए कहा, ''मैं इस बात के प्रभावित हूं कि कैसे विकेट के पीछे रहकर राहुल मेरी मदद कर रहे थे. उन्होंने मुझे पूछा कि मैं नर्वस हूं या नहीं. मैंने उन्हें बताया कि थोड़ा तनाव तो है मुझे. इसके बाद उन्होंने कहा तुम युवा हो, कोई बात नहीं. चिंता मत करो तुम अच्छा करोगे.''

गेंदबाजी से किया प्रभावित

बता दें कि डेविड वार्नर के चोटिल होने के बाद कैमरून ग्रीन को भारत के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला. अपने डेब्यू मैच में ग्रीन ने चार ओवर गेंदबाजी की. ग्रीन को विकेट को नहीं मिला लेकिन उनकी गेंदों में जो उछाल था उससे वह सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे. बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन ने 21 रन की पारी खेली.

कैमरून ग्रीन ने घरेलू क्रिकेट में अपने ऑलराउंड खेल से खूब चर्चा बंटोरी है. टेस्ट सीरीज में ग्रीन को बतौर ऑलराउंडर खेलने का मौका मिल सकता है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 17 दिसंबर से शुरू होने जा रही है.

केन विलियमसन ने रोच को गला लगाकर जीता फैंस का दिल, जानें क्यों वायरल हो रही है यह तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget