एक्सप्लोरर

India T20 Team: रोहित-कोहली और राहुल की धीमी बल्लेबाजी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, टी20 टीम में नहीं हो रहे फिट!

India T20 Team: रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल, इन तीनों का स्ट्राइक रेट टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन गया है. जानिए क्या कहते हैं आंकड़े.

Virat Kohli, Rohit Sharma And Kl Rahul Strike Rate: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ वक्त पहले कहा था कि अब टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में आक्रामक क्रिकेट खेलेगी. उन्होंने कहा था कि टी20 क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया ने अपने इंटेंट में बदलाव किया है. उन्होंने यह भी कहा था कि भारतीय खिलाड़ी अब अग्रेसिव इंटेंट के साथ बल्लेबाजी करेंगे और विकेट गिरने पर भी कोई खिलाड़ी बड़े शॉट्स खेलने से डरेगा नहीं. हालांकि, कप्तान की ये बात खुद उनपर और विराट कोहली व केएल राहुल पर फिट नहीं बैठ रही है. 

दरअसल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की धीमी बल्लेबाजी ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. कई फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि ये सभी टी20 टीम में फिट नहीं हो रहे हैं. इस बीच आइये जानें कि इन खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन कैसा रहा है. 

एशिया कप में खुली पोल

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे 2022 एशिया कप में रोहित के उस दावे की पोल खुल गई है. इस टूर्नामेंट मेंरोहित ने दो मैचों में 31 गेंदों में 33 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 18 गेंदों में 12 और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 13 गेंदों में 21 रन बनाए. 

वहीं केएल राहुल के बल्ले से इस एशिया कप में अब तक 40 गेंदों में 36 रन ही निकले हैं. राहुल पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे. वहीं हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ उन्होंने 39 गेंदों में 36 रन बनाए. 

इसके अलावा विराट कोहली की बात करें तो 2022 एशिया कप में उनके बल्ले से रन तो निकले हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंदों में 35 और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 44 गेंदों में 59 रन बनाए.

पिछली 10 पारियों में ऐसा रहा इन तीनों का प्रदर्शन

रोहित शर्मा: टी20 इंटरनेशनल में पिछली 10 पारियों में रोहित का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है. पिछली 10 पारियों में रोहित ने क्रमश: 21 रन 13 बॉल, 12 रन 18 बॉल, 33 रन 16 बॉल, 11 रन पांच बॉल, शून्य, 64 रन 44 बॉल, 11 रन 12 बॉल, 31 रन 20 बॉल, 24 रन 14 बॉल और 5 रन 9 बॉल है. पिछली 10 पारियों में रोहित के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक ही निकला है. 

केएल राहुल: केएल राहुल पिछले लंबे वक्त से रन तो बना रहे हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट हमेशा सवालों के घेरे में रहता है. वह लंबे वक्त से आईपीएल में भी ढेरों रन बना रहे हैं, लेकिन उन पर खुद के लिए खेलने का आरोप लगता रहता है. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने पिछली पारियों में क्रमश: 36 रन 39 बॉल, शून्य, 65 रन 49 बॉल, 15 रन 14 बॉल, 54 रन 36 बॉल, 50 रन 19 बॉल, 69 रन 48 बॉल, 18 रन 16 बॉल, 3 रन 8 बॉल और 14 रन 17 बॉल है. 

विराट कोहली: खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अर्धशतक तो जड़ा लेकिन उनका स्ट्राइक रेट बेहद खराब रहा. पिछली 10 पारियों की बात करें अगर तो कोहली ने 59 रन 44 गेंद, 35 रन 34 गेंद, 11 रन 6 गेंद, एक रन 3 गेंद, 52 रन 41 गेंद, 17 रन 13 गेंद, शून्य, दो रन दो गेंद, शून्य और 9 रन 17 गेंद है.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget