एक्सप्लोरर

India Squad For England: सूर्यकुमार और जडेजा इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार, दीपक चाहर चोट के कारण रहेंगे बाहर

India Squad For England: इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. सूर्यकुमार यादव और रविंद्र जडेजा इंग्लैंड जाने से पहले फिट हो गए हैं.

Team India Squad For England: आईपीएल 2022 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को जून में इंग्लैंड दौरे पर जाना है. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को पिछले दौरे का बचा हुआ पांचवां टेस्ट, तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव और स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इंग्लैंड जाने से पहले फिट हो गए हैं. 

इनसाइडस्पोर्ट.इन की एक रिपोर्ट के अनुसार, रविंद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हालांकि, बॉलिंग ऑलराउंडर दीपक चाहर अभी चोट से नहीं उबरे हैं. ऐसे में वह इस दौरे से बाहर रहेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, चाहर अगले दो महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे. 

इनसाइडस्पोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में चयम समिति के एक सदस्य के हवाले से बताया है कि तीनों खिलाड़ी आने वाले दिनों में NCA में होंगे और उनकी फिटनेस के आधार पर इंग्लैंड दौरे के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा. चयन समिति के एक सदस्य ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, "वे दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि सूर्या और जड्डू (जडेजा) इंग्लैंड दौरे के लिए फिट होंगे. अगर वे 15 तारीख तक शत-प्रतिशत फिट नहीं भी होते हैं तो भी उन्हें टीम के साथ भेजा जाएगा और वे इंग्लैंड में अपना रिहैब पूरा करेंगे."

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार यादव और रविंद्र जडेजा आईपीएल 2022 के दौरान चोटिल हुए. इसके बाद दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए. वहीं दीपक चाहर आईपीएल 2022 का एक भी मैच नहीं खेले. वह टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे. बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वसन के दौरान चाहर को पीठ में चोट लग गई थी.

इंग्लैंड का भारत दौरा (India tour of England Schedule)

पांचवां टेस्ट- 1 जुलाई से 5 जुलाई

पहला टी20- 7 जुलाई

दूसरा टी20- 9 जुलाई

तीसरा टी20- 10 जुलाई

पहला वनडे- 12 जुलाई

दूसरा वनडे- 14 जुलाई

तीसरा वनडे- 17 जुलाई. 

ये भी पढ़ें- 

Watch: बोल्ट के बाद प्रसिद्ध कृष्णा हुए प्रैंक का शिकार, साथी खिलाड़ियों ने ऐसे लिए मजे

SRH के इस स्टार बल्लेबाज़ को लेकर रवि शास्त्री ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- जल्द टीम इंडिया में आएगा नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका मैदान; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
LIVE: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका मैदान; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget