एक्सप्लोरर

SRH के इस स्टार बल्लेबाज़ को लेकर रवि शास्त्री ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- जल्द टीम इंडिया में आएगा नजर

IPL 2022: इस सीजन इस युवा बल्लेबाज ने 13 मैचों में लगभग 40 की औसत से 393 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 39 चौके और 19 छक्के निकले.

Ravi Shastri On Rahul Tripathi: इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. लीग स्टेज में सिर्फ 5 मैच बचे हैं. मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मंबई को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों की जीवित रखा. इस मैच में राहुल त्रिपाठी ने 76 रनों की शानदार पारी खेली. राहुल की इस पारी के बाद टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने उन्हें लेकर बड़ा दावा किया है. शास्त्री ने कहा कि महाराष्ट्र का यह बल्लेबाज टीम इंडिया का हिस्सा बनने से ज्यादा दूर नहीं है. 

त्रिपाठी की 76 रनों की शानदार पारी सिर्फ 44 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 172.73 की स्ट्राइक रेट से आई थी.  शास्त्री ने कहा, "राहुल त्रिपाठी भारतीय टीम का हिस्सा बनने से ज्यादा दूर नहीं है. वह नंबर 3 या 4 पर एक खतरनाक खिलाड़ी हैं. अगर वह सीजन दर सीजन अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो मुझे यकीन है कि चयनकर्ता इसे बहुत करीब से देखेंगे और उनका हक उन्हें जल्द ही देंगे."

आईपीएल 2022 के इस सीजन में त्रिपाठी ने हैदराबाद के लिए तीन अर्धशतकों के साथ 39.30 की औसत और 161.72 की स्ट्राइक-रेट से 393 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 39 चौके और 19 छक्के निकले. शास्त्री ने आगे त्रिपाठी की निडर बल्लेबाजी की प्रशंसा की, जो विपक्ष के गेंदबाजी आक्रमण से नहीं डरे हैं. 

शास्त्री ने कहा, "त्रिपाठी एक बहुत ही आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी हैं. मुझे जो सबसे अच्छा लगता है कि वह शॉट का अच्छा चयन करते हैं. वह हर गेंदबाजों को उनकी लंबाई को समझते हुए अच्छे से शॉट लगाते हैं. उनके पास हर गेंद के लिए शॉट है, इसलिए वह एक प्रभावशाली खिलाड़ी हैं."

मुंबई के खिलाफ मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में त्रिपाठी नौवें ओवर में अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने रिवर्स स्वीप के इस्तेमाल से मैदान पर रन बनाए और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर भी बाउंड्रियां लगाई. शास्त्री ने बताया कि त्रिपाठी को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए क्यों भेजा जाता है?

उन्होंने कहा, "त्रिपाठी सीजन दर सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वह अपने मानकों के साथ गुड हैं या बेस्ट यह आपको तय करना है. वहीं, अगर कोई विकेट जल्दी गिर जाता है और स्कोर नहीं बन रहे होते हैं, तो वह नंबर तीन पर आकर तेजी से स्कोर बनाते हैं और एक मजबूती प्रदान करते हैं."

ये भी पढ़ें-

MI vs DC: जानिए क्यों RCB के फैंस कर रहे मुंबई के जीतने की दुआ, पंत की सेना होगी सामने

IPL 2022: इस सीजन के बेस्ट फिनिशर, अकेले दम पर अपनी टीम को दिलाई जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget