एक्सप्लोरर

लॉर्ड्स में हार के बाद पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया? एक-दो नहीं, होंगे 3 बदलाव

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. जानें इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान अंग्रेज आगे हो गए हैं. लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की हार ने टेंशन बढ़ा दी है. अब अगर भारत कोई भी टेस्ट मैच हारा तो सीरीज इंग्लैंड के नाम हो जाएगी. ऐसे में भारत को हर हाल में अगला यानी चौथा टेस्ट मैच जीतना होगा या फिर ड्रॉ कराना होगा. तभी सीरीज हार का खतरा टलेगा. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. जानें इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

सीरीज में पिछड़ने के बाद अब टीम इंडिया चौथे टेस्ट में कई बदलाव के साथ उतर सकती है. ऋषभ पंत की चोट भी भारत के लिए चिंता का विषय है. अगर पंत फिट नहीं होते हैं तो फिर उनकी जगह ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंत की उंगली में चोट लगी थी. 

करुण नायर को कट सकता है पत्ता 

लंबे वक्त के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर का प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट सकता है. उनकी जगह पर साई सुदर्शन को टीम में वापसी हो सकती है या फिर युवा अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिल सकता है. इसके अलावा एक और बदलाव संभव है. पिच को देखते हुए वाशिंगटन सुंदर की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में मौका दिया जा सकता है. इस तरह मैनटेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में भारतीय टीम कई बदलाव के साथ उतर सकती है.

चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन/अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर/शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget