एक्सप्लोरर

Sourav Ganguly और Rahul Dravid के बीच हुई थी भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी, वनडे में श्रीलंका पर हासिल की थी 157 रनों से जीत

India vs Srilanka: क्रिकेट विश्वकप 1999 के एक मैच में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह हराया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 157 रनों से जीत हासिल की थी.

Highest ODI partnership for India: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे लंबी साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है. जबकि दूसरी सबसे लंबी साझेदारी सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के बीच हुई थी. गांगुली और द्रविड़ की बड़ी पारियों ने श्रीलंका पर भारत को शानदार जीत दिलाई थी. आइए बताते हैं आपको उस दिलचस्प मैच का किस्सा...

विश्वकप 1999 का एक मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच टॉन्टन में खेला गया. 26 मई को हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी मोहम्मद अजहरुद्दीन कर रहे थे. श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जबकि भारत के लिए सौरव गांगुली और सदगोप्पन रमेश ओपनिंग करने आए. रमेश महज 5 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद राहुल द्रविड़ क्रीज पर पहुंचे.

राहुल-गांगुली ने शुरुआत में माहौल को समझा और फिर गेंदबाजों पर टूट पड़े. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 318 रन बना दिए. यह वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से दूसरे सबसे बड़ी साझेदारी रही. गांगुली ने 158 गेंदों का सामना करते हुए 183 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 7 छक्के जड़े. जबकि द्रविड़ ने 129 गेंदों का सामना करते हुए 145 रन बनाए. उन्होंने 17 चौके और एक छक्का लगाया. 

IND vs PAK: जब MS Dhoni के तूफानी शतक ने भारत को दिलाई थी बड़ी जीत, पाकिस्तान को बुरी तरह दी थी पटखनी

टीम इंडिया ने द्रविड़ और गांगुली की तूफानी पारियों की बदौलत 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 373 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम महज 216 रनों पर सिमट गई. इस दौरान रोबिन सिंह ने खतरनाक गेंदबाजी की. उन्होंने 9.3 ओवरों में महज 31 रन देकर 5 विकेट झटके. इस तरह भारतीय टीम इस मुकाबले में 157 रनों से जीत गई. भारतीय क्रिकेट इतिहास की यह अहम जीतों में से एक है.

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget