एक्सप्लोरर

89 सालों से पहली जीत का इंतजार, मैनचेस्टर में कभी नहीं जीती है टीम इंडिया; डराने वाले हैं आंकड़े

Ind vs Eng Manchester Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया आज तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. क्या शुभमन गिल की कप्तानी में टीम मैच जीतेगी.

India Test Record At Manchester: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारतीय टीम अब तक के इतिहास में कोई मैच नहीं जीत पाई है. भारत ने सबसे पहला मैच यहां 1936 में खेला था, तब से अब तक 89 सालों में टीम इंडिया को इस मैदान पर जीत नसीब नहीं हुई है.

मैनचेस्टर में कैसा है भारत का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के इस मैदान पर 89 सालों में केवल 9 मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि भारत इन नौ मैचों में से एक बार भी नहीं जीता है. हालांकि टीम इंडिया पांच बार मैच ड्रॉ कराने में सफल रही है, लेकिन चार बार इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा है. इस बार भारत के पास मौका 89 सालों का सूखा खत्म करने का मौका है.

  • कुल मैच- 9
  • जीत- 0
  • हार- 4
  • ड्रॉ- 5

एजबेस्टन में किया कमाल

शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया ने एजबेस्टन में कमाल कर दिखाया था. भारत ने एजबेस्टन में भी 58 सालों में कभी जीत हासिल नहीं की थी, जबकि अब तक के इतिहास में भारत इस मैदान पर 7 मैच हारा था और एक ड्रॉ किया था. लेकिन केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और कप्तान शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन ने भारत को 58 साल में पहली बार इस मैदान पर जीत दिलाई.

भारत सीरीज में 2-1 पीछे

भारत और इंग्लैंड के बीच ये पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है, जिसमें भारत को लीड्स में खेले गए पहले मैच में हार मिली थी. वहीं दूसरा टेस्ट एजबेस्टन में हुआ, जिसमें 58 साल में पहली बार भारत जीता. लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा. अब चौथा टेस्ट मैनचेस्टर और पांचवां ओवल में खेला जाएगा. ऐसे में सीरीज पर कब्जा करने के लिए भारत को दोनों टेस्ट मैच जीतने जरूरी हैं. भारत इस समय सीरीज में 2-1 से पीछे चल रहा है.

यह भी पढ़ें

IND vs ENG Test Series: ऋषभ पंत खेलेंगे मैनचेस्टर टेस्ट? विकेटकीपिंग को लेकर संशय, कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget