एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को मिला जीत का X-FACTOR

विश्व कप जीतने वाली हर टीम में एक एक्स फैक्टर होता है. 2011 के विश्व कप में भारत के पास युवराज सिंह के रूप में सबसे बड़ा एक्स फैक्टर था. भारतीय टीम विश्व कप 2019 की तैयारी में है और टीम को उनका एक्स फैक्टर मिल गया है. इस बार प्लेइंग इलेवन में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें एक्स फैक्टर के रूप में देखा जा रहा है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे को जीतने के बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऑलराउंजर हार्दिक पांड्या को टीम का एक्स फैक्टर बताया था. उन्होंने कहा था कि पांड्या के टीम में आने से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में लचीलापन आया है. टीम को अपने प्रयोग के लिए समय मिल जाता है विशेष तौर से स्पिन गेंदबाजों को अटैक पर लाने का.

धवन के बाद अब खुद कप्तान विराट कोहली ने टीम के एक्स फैक्टर को लेकर अपनी राय दे दी है. कोहली ने कहा है कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की जोड़ी 2019 में होने वाले विश्व कप में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

इस जोड़ी ने वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को खासा परेशान कर रखा है. इन दोनों ने अभी तक छह वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में आपस में 21 विकेट बांटे हैं जबकि इनका इकॉनमी 3.63 का है. हर 15 गेंद पर इन्हें विकेट मिल रहे हैं.

इन दोनों ने बुधवार को हुए तीसरे मैच में आपस में आठ विकेट बांटते हुए एक समय मजबूत दिख रही साउथ अफ्रीका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था.

मैच के बाद कोहली ने कहा, "हो सकता है कि वह अगले मैच में 70 रन और खा जाएं, लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अगर वह आक्रामक लाइन पर गेंदबाजी करेंगे तो वह दो-तीन विकेट ले जाएंगे. इस तरह की परिस्थतियों में हम घर से बाहर विश्व कप खेलेंगे और ऐसे में मुझे लगाता है कि यह दोनों टीम के लिए एक्स फेक्टर साबित हो सकते हैं."

इन दोनों के टेस्ट टीम में शामिल किए जाने पर कोहली ने कहा कि यह अभी दूर की बात है.

कप्तान ने कहा, "यह वो चीजें हें जो अभी दूर हैं. इस तरह की परिस्थतियों में खेलकर और विकेट लेकर वह अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं. वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. मेरे पास इसके लिए शब्द नहीं हैं. दोनों खिलाड़ी अपने खेल पर काफी मेहनत कर रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget